सत्यार्थ न्यूज़
मनोज कुमार माली सुसनेर
बाइक सवार को अज्ञात वहान ने मारी टक्कर
सुसनेर इंदौर कोटा राष्ट्रीय मार्ग 552g पर किट खेड़ी जोड़ के समीप मंगलवार की सुबह लगभग 10 बजे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए मिली जानकारी के अनुसार टक्कर में घायल हुए मोटरसाइकिल सवार लोधा खेड़ी निवासी देवी सिंह पिता गंगाराम और उनकी पत्नी दुर्गाबाई पति देवी सिंह ऊनी के साथ उनका लड़का राजवीर पिता देवी सिंह घायल हो गए जिनको 108 की मदद से सुसनेर के पुराना बस स्टैंड स्थित शासकीय सिविल अस्पताल पर शहजाद खान पायलट अशोक मीणा पैरामेडिकल स्टाफ के द्वारा लाया गया जहां पर डॉक्टर नीलम जैन के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया उपचारके बाद उचित इलाज के लिए जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

















Leave a Reply