Advertisement

सोनभद्र – दिल्ली में शपथ ग्रहण के बाद दुद्धी की सड़कों पर जश्न और आतिशबाजी, भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

 

दिल्ली में शपथ ग्रहण के बाद दुद्धी की सड़कों पर जश्न और आतिशबाजी, भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

देशभर में लोकसभा चुनाव प्रक्रिया पूर कर ली गई है. रविवार की शाम देश को नई सरकार मिल चुकी है. नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मंत्रिमंडल के साथ प्रधानमंत्री पद शपथ ली. दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण कार्यक्रम रखा गया था तो इधर दुद्धी के तहसील तिराहे व संकट मोचन मन्दिर की सड़कों पर नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण को लेकर जश्न का माहौल था. दुद्धी की सड़को पर भाजपाइयों ने मोदी सरकार 3.O के गठन पर जमकर जश्न मनाया.सड़कों पर आतिशबाजी की गई, लोगो को मिठाइयां खिलाकर जश्न मनाया गया. मोदी सरकार 3.O के गठन के पर दुद्धी में जगह-जगह भाजपाइयों में उत्साह देखा गया. शपथ ग्रहण के अवसर पर दुद्धी में भाजपाइयों ने जगह जगह कार्यक्रम किए. सड़कों पर मोदी सरकार के गठन का जश्न दिखाई दिया. भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता जश्न में डूबे नजर आए. दुद्धी के तहसील तिराहे पर भाजपाइयों ने आतिशबाजी करते हुए नारे लगाए और मिष्ठान वितरण किया.भाजपा पदाधिकारियों का कहना है कि देश को एक बार फिर मोदी सरकार मिल गई है, जैसे लगातार दो कार्यकाल में देश में काम हुए है वैसे ही काम लगातार देश में चलते रहेंगे.दुद्धी मण्डल महामंत्री मनीष जायसवाल ने कहा कि ये पूरे देश के लिए खुशी के पल है जब मोदी जी प्रधानमंत्री के रूप में लगातार तीसरी बार शपथ ले रहे है जिसका उत्साह हमारे हर कार्यकर्ता में नजर आ रहा है.आज इसी अवसर पर आतिशबाजी की जा रही है मिष्ठान वितरण किया जा रहा है.इस दौरान पूर्व जिला महामंत्री सुरेंद्र अग्रहरी शक्तिकेन्द्र प्रभारी पंकज अग्रहरी बुल्लू मण्डल उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता मण्डल महामंत्री प्रेमनारायण मोनू सिंह मण्डल मंत्री गोपाल सोनी गोरखनाथ अग्रहरी युवामोर्चा मण्डल संयोजक अजय चन्द्रवँशी आलोक सोनी शक्तिकेन्द्र संयोजक रूपेश जौहरी आईटी विभाग संयोजक अनुरोध भोजवाल सोशल मीडिया संयोजक पीयूष कसेरा बूथ अध्यक्ष धीरज जायसवाल राजन गुप्ता सहित कार्यकर्ता बन्धु मौजूद रहें।।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!