सत्यार्थन्यूज़
मनोज कुमार माली सुसनेर
राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित
आगर-मालवा, 07 जून/कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता मेंं आज राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। कलेक्टर श्री सिंह ने राजस्व विभाग अन्तर्गत लम्बित अविवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन आदि के प्रकरण एवं सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर श्री सिंह ने राजस्व न्यायालयवार लम्बित अविवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन के प्रकरणों की समीक्षा कर एसडीएम एवं तहसीलदारों को लम्बित प्रकरणों का समय-सीमा मे निराकरण करने के निर्देश दिए
उन्होंने सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए राजस्व संबंधी 50 दिवस अधिक दिनों की लम्बित शिकायतों को आगामी 17 जून तक समाधानकारी निराकरण करना सुनिश्चित करें। जो शिकायते विभाग से संबंधित नहीं है, उन्हें तत्काल संबंधित विभाग की ओर प्रेषित करें, ताकि उनका निराकरण हो सकें, फोर्स क्लोज से संबंधित शिकायतों को फोर्स क्लोज करवाई जाए।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री आरपी वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती किरण बरवडे, एसडीएम आगर श्री सर्वेश यादव, एसडीएम सुसनेर श्री मिलिन्द ढ़ोके, एसएलआर प्रीति चौहान समस्त तहसीलदार उपस्थित रहे।


















Leave a Reply