Advertisement

सोनभद्र – घोरावल तहसील परिसर में गंदगी का अंबार । पेयजल, शौचालय सहित तमाम व्यवस्था भगवान भरोसे।

 

घोरावल तहसील परिसर में गंदगी का अंबार ।

पेयजल, शौचालय सहित तमाम व्यवस्था भगवान भरोसे।

सोनभद्र,/सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830


स्वच्छता अभियान पर सरकार द्वारा किए जा रहे सभी दावों को धता बता रहा है घोरावल तहसील परिसर। तहसील परिसर में आनेवाले आम लोगों के लिए न तो शुद्ध पेयजल की व्यवस्था है और न ही परिसर में बने शौचालय की स्थिति उपयोग लायक ही है।
घोरावल तहसील परिसर का भ्रमण करने पहुंचे सोनभद्र विचार मंच के नेता गिरीश पाण्डेय ने बताया कि इतनी तेज धूप में दूर दराज से तहसील परिसर में आने वाले लोगों को पीने के लिए शुद्ध पानी देने के लिए लगा आर ओ प्लांट थूकदान बनकर रह गया है। इतना ही नहीं स्थानीय रहवासी अमरेश शुक्ला ने बताया कि तहसील परिसर में बने शौचालय में न तो पानी है और ना ही और ना ही साफ सफाई की कोई व्यवस्था है।
अरुण कुमार ने कहा कि तहसील प्रशासन की उदासीनता का दंश आने वाले क्षेत्रिय लोगों को झेलना पड़ता है। घोरावल तहसील परिसर गंदगी का अंबार बना हुआ है

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!