Advertisement

बीकानेर-इस भीषण गर्मी में 2 माह से पेयजल की किल्लत से परेशान ग्रामीण मिले विधायक से लगाई समाधान की गुहार

न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
सामान्यतः पानी के बिना एक दिन भी बिताना आम इंसान के लिए बहुत मुश्किल है। पानी अनमोल है, इसकी जगह कोई नहीं ले सकता। हमारी दिनचर्या शुरू होने के साथ ही पानी कि जरूरत हमें होने लगती है। गर्मी के मौसम में पानी ही हमारी जरूरत पूरी करता है सामान्यतः एक दिन भी बिना बिताना आम इंसान के लिए बहुत मुश्किल है इस भीषण गर्मी में पानी के बिना हाल बेहाल हो जाता है इस भीषण गर्मी में राजस्थान सरकार ने पेयजलआपूर्ति उपलब्ध करवाने का आदेश भी जारी कर रखा है शायद हमारे क्षेत्र के प्रशासन का इस ओर ध्यान नही जाता इसी क्रम में आज क्षेत्र के गांव जैसलसर में ग्रामीण पेयजल किल्लत से बुरी तरह से परेशान हो गए है। इस भीषण गर्मी में गांव के करीब 200 घरों में एक बूंद पानी भी नहीं आया है। ग्रामीणों ने जलदाय विभाग को बार बार अवगत कराने के बाद सुनवाई नहीं होने पर शुक्रवार को विधायक लोक सेवा केंद्र पहुंचकर विधायक ताराचंद सारस्वत से मिलकर शिकायत की ओर इस समस्या से जल्द से जलद समाधान की गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव का ट्यूबवेल पूरी तरह से फैल हो गया है और 2 माह से करीब 200 घरों में एक बूंद ही पानी नहीं पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने घरों में टैंकरों से पानी डलवा कर ग्रामीण परेशान हो गए है। गांव के सक्रिय युवा मनीष गिरी ने बताया कि गांव में एक टैंकर के 600 रूपए लगते हैं और आम आदमी के पास इतना बजट नही बनता लोगों के घर का बजट टैंकरों के रूपए चुकाते हुए बुरी तरह से बिगड़ गया है। ग्रामीणों ने बताया कि भीषण गर्मी में पानी की आपूर्ति नहीं होने से हाल बेहाल हो गया हैमध्यमवर्गीय परिवारों में बेहद चिंताजनक स्थिति बन गई है। ग्रामीणों ने शीघ्र ट्यूबवेल बनाने की मांग करते हुए पानी की समस्या से निजात दिलाने का आग्रह किया। विधायक ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए बताया कि इस समस्या से संबंधित राज्य सरकार को प्रस्ताव भेज दिया गया है और शीघ्र ही समाधान के लिए पूरजोर प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान गांव के लेखराम शर्मा, पोकरराम चाहर, मांगूसिंह बीका, भंवरलाल नाई, भंवरलाल सुथार, मोहनराम जाखड़, गोमादराम चाहर, भगवानगिरी, लूणाराम मेघवाल, छैलूसिंह, श्रवणराम जाखड़, श्रवण कुमार शर्मा, सुखराम गोदारा, मनीष गिरी, तिलोकचंद मेघवाल, श्रवणसिंह बीका, श्रवण कुमार नाई सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!