Advertisement

बीकानेर-जॉब करने वाली युवती को झूठी कहानी बताकर कर ली शादी गहने व सैलेरी हड़पने व दहेज की मांग मुकदमा दर्ज

न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

झूठी कहानी बताकर जॉब करने वाली युवती से शादी धोखे से शादी करने, शादी के बाद दहेज व उसकी सैलेरी हड़पने, दूसरी युवतियों से दोस्ती रखने एवं दूसरी शादी की धमकी देने, अपनी पत्नी को बार बार प्रताड़ित करने आरोप लगाते हुए कस्बे के बिग्गा-बास निवासी युवती ने रायसिंहनगर निवासी अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के बिग्गाबास निवासी पिंकी शर्मा का विवाह रायसिंहनगर निवासी शेखर ओझा के साथ हुआ था शादी से पहले ससुराल पक्ष ने शेखर को सीए बताया गया था लेकिन शादी के बाद पता चला कि शेखर सीए है नही और न कभी सीए बना था। विवाह के बाद परिवादी के पति शेखर,सास मंजू,जेठ विपिन,जेठानी निर्मला,ननद सीनू ने कम दहेज लाने का ताना देते हुए प्रताड़ित करते थे आरोपियों ने मोटरसाईकिल एवं एक लाख नकदी की मांग पर उसे प्रताडित किया व एवं आरोपियों ने उसके धन एवं उसकी सैलेरी से पैसे भी हड़प लिए। आरोपी पति शेखर की अन्य लड़कियों से भी दोस्ती है तथा वह दुसरी शादी करने की धमकी देता रहा। आरोपियों ने गत 27 फरवरी 2022 को पीडिता को घर से निकाल दिया और सारा धन हड़प लिया। अब जरीए इस्तगासा मामला दर्ज करवाया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!