न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
कल एसपी ने आदेश जारी किया था कि रात 8 बजे बाद
की शराब की बिक्री नही होगी इसी क्रम में कल रात कस्बे के घूमचक्कर पर स्थित जय भवानी वाईन्स शॉप के ठेके पर सेल्समैन ने रात आठ बजे बाद शराब नहीं देने के लिए
मना किया तो इन युवकों ने सेल्समैन को पीटा एवं रुपए भी छीन लिए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेल्समैन जितेन्द्र सिंह ने लिखित रिपोर्ट देकर थाने में मामला दर्ज करवाया है। जितेन्द्र सिंह ने पुलिस को बताया कि वह 5 जून की रात को आठ बजे बाद ठेका बंद कर घर जा रहा था तभी आरोपी गांव पुदंलसर निवासी शक्तिसिंह, मनोहरसिंह एवं अन्य दो-तीन जने आए एवं शराब देने को कहा। उसने मना किया तो आरोपियों ने उसे धक्का देकर सड़क पर पटक दिया तथा उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ दिए एवं उससे 8330 रुपए भी छीन लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, जिसकी जांच हैडकांस्टेबल लक्ष्मणसिंह करेगें।


















Leave a Reply