सत्यार्थी न्यूज़
मनोज कुमार माली सुसनेर
अपना घर वृद्धाश्रम में विधिक सहायता शिविर आयोजित
आगर-मालवा, / मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार संचालित पंच-ज“ अभियान अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री रवीन्द्र सिंह कुशवाह के कुशल मार्गदर्शन में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के वृद्धजनों हेतु योजना के क्रियान्वयन के लिए अपना घर, वृद्धाश्रम में एक विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे वृद्धजनों की समस्याओं की जानकारी ली गई एवं वृद्धजनों से चर्चा कर उन्हें प्रोत्साहित भी किया गया।इस अवसर पर कुछ वृद्धों ने अपनी रुचि की बातें भी साझा की। इस शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी सहित न्यायाधीशगण ने भी सपरिवार सहभागिता की ।


















Leave a Reply