Advertisement

सोनभद्र – *थाना कोन पुलिस का सराहनीय कार्य—साइबर धोखाधड़ी के शिकार 02 पीड़ितों को कुल ₹45,150/- की धनराशि कराई गई वापस*

 

 

 *थाना कोन पुलिस का सराहनीय कार्य—साइबर धोखाधड़ी के शिकार 02 पीड़ितों को कुल ₹45,150/- की धनराशि कराई गई वापस*

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र  अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय)  अनिल कुमार के कुशल मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा  अमित कुमार के प्रभावी पर्यवेक्षण में जनपद में साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना कोन पुलिस द्वारा एक सराहनीय सफलता अर्जित की गई है।

आवेदक सुजीत सोनी पुत्र महेन्द्र सोनी निवासी ग्राम कचनरवा, थाना कोन, जनपद सोनभद्र द्वारा गलती से अज्ञात नंबर पर ₹34,150/- तथा आवेदक ओमप्रकाश निवासी ग्राम सरौली, थाना करमा, जनपद सोनभद्र द्वारा ₹11,000/- की धनराशि गलत खाते में स्थानांतरित हो जाने के संबंध में NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थाना कोन की साइबर टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए तथा संबंधित बैंकों से समन्वय स्थापित कर मा० न्यायालय से धनराशि वापसी का आदेश प्राप्त किया गया।

उक्त प्रभावी कार्यवाही के परिणामस्वरूप दिनांक 01.05.2026 को ₹34,150/- आवेदक सुजीत सोनी एवं दिनांक 30.04.2026 को ₹11,000/- आवेदक ओमप्रकाश के मूल बैंक खातों में सफलतापूर्वक वापस कराए गए। धनराशि प्राप्त होने पर दोनों आवेदकों द्वारा पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।

 

*कुल वापस कराई गई धनराशि:* ₹45,150/-

 

*धनराशि वापस कराने वाली टीम:*

01. प्र0नि0 सजीव कुमार सिंह, थाना कोन, जनपद सोनभद्र

02. क0ऑप0 विजय कुमार, थाना कोन, जनपद सोनभद्र

03. का0 रोहित यादव, थाना कोन, जनपद सोनभद्र

*साइबर सुरक्षा हेतु महत्वपूर्ण सुझाव:*

▪️ अज्ञात नंबर/लिंक पर पैसे ट्रांसफर करने से पहले सत्यापन अवश्य करें।

▪️ किसी भी प्रकार की गोपनीय जानकारी (OTP, PIN, पासवर्ड) साझा न करें।

▪️ संदिग्ध कॉल/मैसेज से सतर्क रहें।

▪️ ऑनलाइन लेन-देन करते समय सावधानी बरतें।

 

* सहायता हेतु:*

*किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।*

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!