Advertisement

कराहल-विश्व पर्यावरण दिवस पर महिलाओं ली शपथ – लगायेंगी हर घर एक पेड़।

http://satyarath.com/

विश्व पर्यावरण दिवस पर महिलाओं ली शपथ – लगायेंगी हर घर एक पेड़।

महिलाओं ने ली पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ। महिलायें वोली – जंगल बचाने की जिम्मेदारी भी हमारी है

पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्प लेकर आगे बढने की आवश्यकता शर्मा

 

कराहल:- कराहल व्लाॅक के ग्राम पंचायत रानीपुरा माफी में महात्मा गांधी सेवा आश्रम के द्वारा संचालित परियोजना पोषण समृद्ध ग्राम योजना के विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे ग्राम की महिलाओं किशोरी बालिकाओं पुरूषों सहित बच्चों ने बढचड कर भागीदारी की गई। कार्यक्रम मे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने वताया कि हमे हमारे जीवन मे एक पेड़ लगाकर उसकी तीन बर्ष तक देखरेख कर देना ही हमारे पर्यावरण संरक्षण मे भागीदारी है हमें हमारे घरों के आसपास हराभरा बनाने के लिए हमें खुद ही कोशिश करने की आवश्यकता है हम ऐसे पेड़ लगाये जो कि हमे छाया शीतलता के साथ फल भी मिल सके जो कि हमारे आजीविका का साधन बन सके। साथ ही श्री शर्मा ने वताया कि हमारे ऊपर जंगल के संरक्षण की भी जिम्मेदारी है हम जब जंगल से जंगली औषधियों जडीबूटियो का विदोहन करे तब हमे यह बिशेष ध्यान रखना है कि पेड पौधों को किसी भी प्रकार की क्षति न पंहुचे। हमारे द्वारा कुछ ही बर्षों में जो विनाशकारी विदोहन किया उसके वर्तमान मे परिणाम हमारे सामने है। आज हमें संकल्प लेकर पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे बढने की आवश्यकता है। कार्यक्रम मे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कुसम जोगी। विजय लक्ष्मी बिशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी के द्वारा कार्यक्रम के अंत मे पर्यावरण संरक्षण हेतु शपथ ली गई।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!