Advertisement

बीकानेर-बदलते मौसम के बीच उपडेट बीकानेर सहित इन जिलों में धूलभर आंधी और बारिश की संभावना

न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
प्रदेश में बदलते मौसम के बीच बारिश और आंधी को लेकर अहम जानकारी सामने आयी है। विभाग के अनुसार 6-7 जून को वेस्टर्न डिस्टर्बेस के प्रभाव से बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, गंगानगर के साथ सीकर, झुंझुनूं, नागौर, जोधपुर के आसपास धूल भरी हवा चल सकती है। यहां दोपहर बाद 30-40 किलोमीटर की स्पीड से तेज हवाएं चलने के साथ आसमान में बादल छा सकते है और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तूफानी बारिश अथवा बूंदाबांदी हो सकती है। 8 जून को इस सिस्टम का प्रभाव उत्तरी राजस्थान के साथ पूर्वी-दक्षिणी राजस्थान के उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, झालावाड़, भरतपुर, अलवर, दौसा, जयपुर, प्रतापगढ़ और उनके आसपास के जिलों में देखने को मिल सकता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!