न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
गांव बिग्गाबास रामसरा से एक दुःखद खबर सामने आई है। बिग्गाबास रामसरा फांटा के निकट ही स्थित धर्माराम गिला के कृषि फार्म पर आज दोपहर अचानक आग लग गई। आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया और पशुओं के बांधने के बनाये गए झोंपड़े को चपेट में ले लिया। जिसमे 3 पशुओं की जलकर मौत हो गई एक हरा भरा पेड़ भी आग की चपेट में आ गया जिसे पानी डालकर बुझाया पशुधन में एक गाय, एक बछिया व एक भैस थी गिला के भतीजे किशन ने जीएसएस पर फोन कर बिजली सप्लाई देने की मांग की और विभाग द्वारा तुरंत बिजली दिए जाने पर पानी चलाकर आग पर काबू पा लिया गया। अन्यथा इस आगजनी में किसान को भारी नुकसान हो जाता। यहां पास ही चारे का ढेर था और अन्य झोंपड़े भी बने थे मौके पर आस-पास की ढाणियों के किसानों ने एकत्र होकर आग पर काबू पाया
बीकानेर-क्षेत्र के गांव बिग्गा बास रामसरा ढाणी में लगी आग में जिंदा जले तीन पशुधन आग पर पाया काबू


















Leave a Reply