Advertisement

बीकानेर-राज्य मंत्री रामगोपाल सुथार ने सांसद का मुंह मीठा करवाकर दी जीत की बधाई भाजपा में जश्न का माहौल, चल रहा बधाई का दौर, देखें पूरी खबर

न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
देश भर में आज लोकसभा चुनाव की मतगणना जारी है इसी बीच बीकानेर से लोकप्रिय प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने जीत दर्ज की है बीकानेर में लगातार चौथी बार सांसद अर्जुनराम की विजय होने के बाद भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं में हषोल्लास का माहौल छा गया है। राज्य मंत्री रामगोपाल सुथार मतगणना परिणाम के दौरान बीकानेर में रहें और अर्जुन के जैसे ही सामने आने पर लगातार चौथी बार नए सांसद का मुंह मीठा करवाते हुए बधाई दी। वहीं भाजपा नेता विनोदगिरी गुसाई, बृजलाल तावणियां, किसनाराम गोदारा भी बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ उत्सव मना रहें है। विधायक तारांचद सारस्वत सहित सभी नेताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाया और एक दूसरे को बधाईयां देते हुए मुंह मीठा करवाया बीकानेर शहर व देहात के अनेक नेता व कार्यकर्ता बजते ढोल नगाड़े के साथ नाचते हुए केंद्र में तीसरी बार सरकार बनाने व बीकानेर सांसद को बड़ी जिम्मेदारी मिलने की बात कहते हुए जश्न मना रहें है। पूरे जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह के साथ उत्सव का माहौल छा गया है।

राज्य मंत्री विश्वकर्मा बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने करवाया
सांसद का मुंह मीठा करवा कर दी जीत की बधाई

विधायक तारांचद सारस्वत सहित सभी नेताओं ने लगाया गुलाल,करवाया मुह मीठा मनाया जश्न। दी बधाइयाँ


बीकानेर बड़ी संख्या में शहर व देहात के नेता व सैंकड़ो कार्यकर्ता मना रहें है जश्न।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!