Advertisement

पठानकोट-खडूर साहिब सीट और अमृतपाल सिंह

http://satyarath.com/

रिपोर्ट समीर गुप्ता ब्यूरो चीफ पठानकोट पंजाब —

 

पंजाब की खडूर साहिब सीट इन‌ दिनों बहुत चर्चा में है। वारिस पंजाब संगठन के मुखिया अमृतपाल सिंह बतौर आजाद उम्मीदवार यहां से चुनाव मैदान में हैं। अजनाला हिंसा के बाद अमृतपाल सिंह के खिलाफ कई मामले दर्ज किए गए,उन पर एनएसए भी लगाया गया और अभी वे असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं — और जेल से ही खडूर साहिब सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। इस लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत 9 विधानसभा हल्के आते हैं — जिनमें तरनतारन, पट्टी, खडूर साहिब , बाबा बकाला, जंडियाला, कपूरथला , सुल्तानपुर लोधी, खेमकरण और जीरा शामिल हैं। इसी लोकसभा क्षेत्र से 1989 में सिमरनजीत सिंह मान भारी मतों से चुनाव जीते थे और उस समय उन पर देश द्रोह के विभिन्न मामले दर्ज थे — भागलपुर जेल में बंद रहते हुए उन्होंने चुनाव जीता था। आज लगभग ऐसी ही कुछ स्थिति से अमृतपाल सिंह जूझ रहे हैं गौरतलब है कि उनको सिमरनजीत सिंह मान की पार्टी का पूरा समर्थन मिल रहा है । लोकसभा क्षेत्र खडूर साहिब को राजनीतिक गलियारों में पंथक सीट के नाम से जाना जाता है। भारतीय चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक यहां पर 75% से अधिक आबादी सिख धर्म की है। बता दें कि वर्ष 2008 परिसीमन के बाद खडूर साहिब लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अस्तित्व में आया था, पहले इस निर्वाचन क्षेत्र को‌ तरनतारन के नाम से जाना जाता था। जैसा कि अमृतपाल फिलहाल जेल में बंद हैं तो उनकी गैरमौजूदगी में उनकी विचारधारा से जुड़े और प्रभावित हुए लोग जगह-जगह उनके लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं । उनसे जुड़े लोगों का मानना है कि अमृतपान ने पंजाब में नशे के विरुद्ध अभियान चलाया था जिसके चलते बहुत से नौजवानों ने नशा छोड़ा भी था। उनकी लोकप्रियता राज्य में लगातार बढ़ रही थी जो कहीं न कहीं सरकार को अखर रही थी, फिर उन्हें गैरकानूनी ढंग से गिरफ्तार किया गया और एनएसए के तहत गलत ढंग से पंजाब से मीलों दूर असम में बंद रखा गया है — इसी के चलते हम गांव गांव — घर घर जाकर अमृतपाल सिंह के लिए वोट मांग रहे हैं। हमें उम्मीद है कि लोग नशा मुक्त और खुशहाल पंजाब बनाने के लिए अमृतपाल को जरूर जिताएंगे। कांग्रेस द्वारा कुलबीर सिंह जीरा, आप द्वारा लालजीत सिंह भुल्लर, शिरोमणि अकाली दल द्वारा विरसा सिंह वल्टोहा और भाजपा द्वारा मंजीत सिंह मन्ना को अपना उम्मीदवार यहां से बनाया गया है। जमीनी स्तर पर मुख्य मुकाबला अमृतपाल सिंह‌ और कुलबीर सिंह जीरा के बीच होता हुआ दिखाई दिया।‌

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!