Advertisement

बीकानेर-श्रीडूंगरगढ़ व शेरुणा थाना क्षेत्र पुलिस ने अलग अलग कार्रवाई में सात जनो को किया गिरफ्तार

न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

श्रीडूंगरगढ़ व शेरुणा पुलिस ने अलग अलग कार्रवाईयों में सात जनो को गिरफ्तार किया। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस के एसआई मलकीत सिंह ने रविवार शाम सवा 6 बजे जानलेवा हमले के आरोपी ठुकरियासर निवासी नरेन्द्रसिंह पुत्र प्रेमसिंह को गिरफ्तार कर हवालात में बंद किया। वहीं हैड कांस्टेबल लक्ष्मणसिंह ने रविवार दोपहर 3.40 बजे बिग्गाबास निवासी अन्नाराम पुत्र नत्थाराम मेघवाल व भीखाराम पुत्र नत्थाराम मेघवाल को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया। दूसरी और शेरुणा थाना क्षेत्र में शेरुणा के पास ही हाइवे पर स्थित होटल में तोड़फोड़ व पिस्टल से हवाई फायर करने वाले गुसाईंसर छोटा निवासी रामस्वरूप पुत्र अर्जुनराम जाट, सीताराम पुत्र कोजाराम जाट, वजिय पुत्र मोहनलाल गोदारा व कालू उर्फ कालूराम उर्फ राजेश पुत्र ओमप्रकाश भार्गव निवासी आड़सर बास को गिरफ्तार किया है! सभी आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!