Advertisement

बीकानेर-व्यापार मण्डल द्वारा विधायक सम्मान समारोह ऐतिहासिक रहा श्रीडूंगरगढ़ की समस्याओं व समाधान पर हुई चर्चा व्यापारियों ने रखी मांगे विधायक ने किया जिम्मेदार बनने का आह्वान पढ़े पूरी खबर

न्यूज चीफ रिपोर्टर रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
श्रीडूंगरगढ़ व्यापार मंडल द्वारा विधायक ताराचन्द सारस्वत का सम्मान समारोह कालूबास के धोलिया नोहरा में आयोजन किया गया। समारोह में विधायक ताराचंद सारस्वत, राज्य मंत्री विश्वकर्मा कौशल बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा का गाजे-बाजे के साथ फूल मालाएं व साफा पहनाकर सम्मान किया गया। मंच पर अतिथियों के साथ मंडल अध्यक्ष श्यामसुंदर पारीक व महामंत्री संजय करनाणी मौजूद रहें। पारीक ने स्वागत उद्बोधन दिया और महामंत्री संजय करनाणी ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में मंडल द्वारा शहर की कुछ खास समस्याओं का मुद्दा उठाया गया जिस पर विधायक के साथ साथ राज्य मंत्री
सुथार व पालिकाध्यक्ष ने समाधान पर विचार रखें। नेताओं ने केंद्र में भाजपा सरकार बनने का दावा करते हुए डबल इंजन सरकार से विकास कार्य करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहें और सम्मान समारोह को क्षेत्र के विकास के लिए ऐतिहासक सम्मान समारोह बताया मंच पर संचालन एडवोकेट पूनमचंद मारू ने किया।

व्यापारियों ने रखी मांगे

-सम्मान समारोह में बाजार के सभी व्यापारियों की ओर से अध्यक्ष श्यामसुंदर पारीक ने विधायक से मांग रखी अध्यक्ष ने कहा कि बाजार के समस्त व्यापारी से शांति से अपना व्यापार करने में ही रूचि रखते है ऐसे में विधायक से उम्मीद है कि वे क्षेत्र में अफसरशाही हावी नहीं होने दे व्यापार मंडल ने शहर का चहुंमुखी विकास करवाने, कृषि उद्योगों की स्थापना करने, बाजार में सफाई व्यवस्था सुचारू करने, बाजार में बस स्टैंड
का निर्माण करवाने, बेसहारा आवारा पशुओं की समस्या
का समाधान करवाने की मांग रखी
सम्मान समारोह में विधायक ताराचंद सारस्वत ने नागरिकों से अपील की वो अपनी नैतिकता व अपनी जिम्मेदारी समझे व स्वयं जिम्मेदारी उठाने का आह्वान करते हुए कहा कि सड़क
पर अतिक्रमण नहीं करने, वाहनों को खड़ा करने से पहले दूसरों के लिए जगह छोड़ने की बात कही। बाजर में पार्किंग व बस स्टैंड के बारे में प्रशासन से योजना पर चर्चा होने व इस पर उचित व्यवस्था किए जाने का प्रयास करने की बात कही उन्होंने तेजी से घटते भूमिजल पर चिंता जताई विधायक ने कहा आगामी पांच सालों में क्षेत्र के 97 गांवो में नहर से पीने का पानी हर हाल में लाने का लक्ष्य है विधायक ने कहा कि कृषि ने इस क्षेत्र को उन्नत किया है और अब जल संरक्षण के प्रति किसानों को भी अपनी जिम्मेदारी का वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बड़े ट्रांसफार्मर से शहर की बिजली व्यवस्था में सुधार होगा। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार ने लालफीताशाही को कम किया है और सरकारी सहायता से अन्य समस्याओं के समाधान के भी प्रयास होंगे।
राज्यमंत्री विश्वकर्मा बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने श्रीडूंगरगढ़ में भाजपा सरकार से रीको स्वीकृत करवाने, उसका विकास करवाने के साथ क्षेत्र में रोजगार पैदा करने के लिए पूरे प्रयास करने की बात कही। सुथार ने केंद्र में भाजपा सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि यहां की समस्याओं के हम सभी साक्षी है और समाधान के डबल इंजन की सरकार के साथ मिलकर पूरजोर प्रयास करेंगे। पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने आवरा पशुओं से निजात दिलवाने के लिए प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करने के बारे में जानकारी दी। शर्मा ने कहा कि शीघ्र ही आगामी तय योजना के तहत कार्य किया जाएगा और शहर की समस्याओं के लिए विधायक और मंत्री के साथ मिलकर निवारण के नए प्रयास होंगे। सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में व्यापारियों सहित अनेक गणमान्य जन शामिल हुए। इस दौरान भाजपा के पार्षद भी मौजूद रहें। कार्यक्रम में विनोदगरी गुसाई, शिव स्वामी, रामदेव बोहरा, जगदीश स्वामी, कन्हैयालाल सोमाणी, भीकमचंद तापड़िया, श्रीगोपाल राठी, श्रवणकुमार सिंधी, गिरधारी जाखड़, सत्यनारायण स्वामी, महावीरप्रसाद अड़ावलिया, मांगीलाल राठी, महावीर माली, एडवोकेट मोहनलाल सोनी, इंद्रचंद तापड़िया, मनोज डागा, रजत आसोपा, संतोष बोहरा, पवन उपाध्याय, सुजाता बरड़िया, लीलाधर सारस्वत, प्रदीप जोशी, श्याम सुदंर जोशी, महेन्द्र जैन, ऋषभ जैन, श्याम सारस्वत, गोपाल तापड़िया, हेमनाथ जाखड़, पवन इंदौरिया, रमेश प्रजापत, पवन दर्जी, पवन राठी, जगदीश तिवाड़ी, सुरेश सोमाणी, कमल राठी, पवन तिवाड़ी, बालकिशन, दिनेश सोमाणी, महावीर मोदी, श्याम राठी, भंवर सारण, प्रमोद सोमाणी, चांदरतन सेठिया, नंदू पारीक, गजानंद बोहरा, सीताराम सुनार, आसाराम बाहेती, निर्मल डागा, जगदीश मोदी, जमनाप्रसाद तापड़िया, रामकिशन करनाणी, सत्यनारायण पारीक, बद्रीलाल सोमाणी, श्रीनिवास सोमाणी, गजानन्द मूंधड़ा, नारायण पेड़ीवाल, जगदीश पारीक, लीलाधर बोथरा, नंदकिशोर सिंधी, सीताराम डागा, बेगराज सिंधी,गिरधारीलाल सिंधी,जगदीश मालू, रघु पुरोहित,मानमल सिखवाल, किशन प्रजापत, दुर्गाप्रसाद पारीक, राजन सिंधी, अनिल जोशी, समीर सब्जीफरोश, राधेश्याम करनानी, आनन्द लखोटिया, मुरली सिंधी, नारायण बागड़ी, शरद बिहानी, शंकर मोहता, कैलाश, प्रह्लाद सोमाणी रणजीत सोनी, महावीर राठी, श्रीकांत बागड़ी,मुकेश सिंधी, मोहन सिंधी, सुशील मूंधड़ा, सतीश पारीक, मांगीलाल तापड़िया, हनुमान सिखवाल,
सहित सहित अनेक व्यापारी शामिल रहें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!