सत्यार्थ न्यूज
मनोज कुमार की रिपोर्ट
विधानसभा सुसनेर एवं आगर की मतगणना 04 जून को
आगर-मालवा,02जूनलोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 अन्तर्गत आगर एवं सुसनेर विधानसभा की मतगणना 04 जून को पॉलिटेक्निक महाविद्यालय आगर में प्रातः 08ः00 बजे से प्रारंभ होगी, दोनों विधानसभाओं में ईव्हीएम की गणना हेतु 14-14 टेबल लगाई जाएगी । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार मतगणना की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। मतगणना हेतु मतगणनाकर्मियों को प्रथम एवं द्वितीय प्रशिक्षण प्रदान कर दिया गया।
विधानसभा आगर की मतगणना पॉलिटेक्निक महाविद्यालय आगर के कक्ष एफ-31 में तथा सुसनेर की मतगणना एफ-30 में की जाएगी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतगणना कक्ष पर किसी भी व्यक्ति को मोबाईल एवं अन्य वर्जित वस्तुएं लाने पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मतगणना कक्ष में मतगणना अभिकर्ता एवं मतगणनाकर्मी अलग-अलग द्वार से प्रवेश करेंगे। मतगणना केन्द्र पर मीडियाकर्मियों के लिए मीडिया सेंटर स्थापित किया जाएगा, मीडियाकर्मी भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी प्राधिकार पत्र से मीडिया सेंटर तक प्रवेश कर सकेंगे। मीडियाकर्मियों को मीडिया सेंटर तक अपना मोबाईल ले जाने की अनुमति रहेगी।


















Leave a Reply