गर्मी का तापामान 48 से पार तो तोता सहित चमगादड़ पक्षियों की हुयी मौत
पोस्टमार्टम करके जांच हेतु मृत पशुओं का सैंपल बरेली प्रयोगशाला इंस्टीट्यूट में भेजा गया
बांदा। अतर्रा मे आक्सीजन पार्क में भीषण गर्मी से तोता सहित चमगादड़ पक्षियों की मौत होने के बाद 3 सदस्यीय डाक्टरो के पैनल टीम ने पोस्टमार्टम करके जांच हेतु मृत पशुओं का सैंपल बरेली प्रयोगशाला इंस्टीट्यूट में भेजा गया। उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ एन.के गुप्ता ने प्रथम दृष्टया हीट स्ट्रोक (ज्यादा तापमान) होने से सभी पक्षियों की मौत होना बताया है। कहा चमगादड़ सहित अन्य पक्षियों में 46 डिग्री तापमान को सहने की क्षमता पाई जाती है। इसके साथ ही गुरुवार को भी बेजुबान दो दर्जन पक्षियों ने भी दम तोड दिया। बांदा रोड नहर कोठी में बने हुए ऑक्सीजन पार्क को नगर पालिका द्वारा करोड़ों रुपए लागत से बनाया गया था। दूसरे दिन गुरुवार को भी दो दर्जनों पक्षियों ने दम तोड़ दिया। ऑक्सीजन पार्क में पानी की कोई समुचित व्यवस्था ना होने से पशु पक्षी इधर-उधर भटक कर दम तोड़ रहे हैं । भीषण गर्मी ने जहां आम जनजीवन को अस्त व्यस्त कर रखा है, वही बेजुबान जीव जंतुओं को भी जान गवानी पड़ रही है। ऑक्सीजन पार्क में बुधवार को सुबह 250 चमगादड़ तथा दो तोता मृत पाए गए थे, जिन्हें सुबह की सैर में गए लोगों ने देखा तो इसकी सूचना नगर पालिका में दिया। जिसपर पहुंचे हुए सफाई कर्मियों ने कूड़ा के डंपिंग स्तर पर फेंक दिया था। नगर पालिका सफाई नायक ओमप्रकाश ने बताया की उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया गया है, लेकिन मीडिया की खबर आने के बाद स्थानीय प्रशासन ने सतर्कता दिखाकर उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी निर्मल कुमार गुप्ता के नेतृत्व पर 3 सदस्यीय टीम डॉ धीरेंद्र प्रताप बदौसा, डॉ लघु चंद्र अहिरवार फतेहगंज ,आदि द्वारा पोस्टमार्टम किया गया, और डंपिंग स्थल में सभी मृत पक्षियों को दफन कराया गया। वही सैंपल को बरेली प्रयोगशाला इंस्टिट्यूट में भेजा गया है । उप जिलाधिकारी रावेंद्र सिंह ने कहा नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को तत्काल वहां पर साफ सफाई के साथ पानी की व्यवस्था सुलभ कराने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।














Leave a Reply