न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
नौतपा का असर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़ में लगातार तीसरे दिन भी देखने को मिल रहा है। सुबह पौने नौ बजे तक तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है, वहीं आज भी अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाना तय माना जा रहा है। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की है। अगले एक सप्ताह तक बीकानेर में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने आशंका जताई जा रही है।
बता दें कि बीकानेर में तेज गर्मी के चलते जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है। गर्मी के कारण लोग अब दस बजे बाद घर से बाहर निकलने के बजाय सुबह सवेरे ही अपना काम निपटा रहे हैं। शाम को बाजार में भीड़ नजर आती है, जबकि दोपहर में बाजार में सन्नाटा रहता है। खासकर मुख्य बाजार स्टेशन रोड और इसके आसपास की गलियों में रौनक कम रहती है।राजस्थान के 23 जिलों के लिए आगामी 4 दिन भारी है। मौसम विभाग की माने तो गर्मी से राहत मिलने के आसार दूर दूर तक नहीं है. कुछ दिनों तक भयंकर लू का दौर जारी रहेगा। राजस्थान में एक से दो डिग्री तक पारा और बढ़ेगा। अगले दो दिन प्रदेश के 23 जिलों के लिए रेड अर्लट जारी किया गया है। हालांकि 29 मई से पूर्वी राजस्थान और 30 मई से पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। आगामी कुछ दिनों के लिए अपडेट भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 26 मई के लिए अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालोर, नागौर, पाली, श्रीगंगानगर औरजोधपुर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में उष्ण लहर से लेकर अति उष्ण लहर चल सकती है। वहीं अजमेर वाड़ा, चित्तौडग़ढ़, प्रतापगढ़, राजसमंद के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में उष्ण लहर चलने की संभावना है। बांसवाड़ा, डूंगरपुर, सिरोही और उदयपुर के लिए गर्मी का येलो अर्लट जारी किया गया है। 27 मई को राजस्थान के अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालोर, पाली, श्रीगंगानगर और जोधपुर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौडग़ढ़, प्रतापगढ़, राजसमंद के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बांसवाड़ा, डूंगरपुर, सिरोही और उदयपुर के लिए गर्मी का येलो अर्लट जारी किया गया मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार 28 मई को राजस्थान के अलवर, भरतपुर,धौलपुर, झुंझुनूं, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, नगर जिले में अलग-अलग स्थानों पर उष्ण लहर से अति उष्ण लहर चलने की संभावना है। वहीं अजमेर, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौडग़ढ़, दौसा, जयपुर, करौली, कोटा, सवाई माधापुर, सीकर, हनुमानगढ़, टोंक, जालोर और पाली में उष्ण लहर चलने की संभावना है। 28 मई को झालावाड़ जिले के लिए भीषण गर्मी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बाड़मेर, जैसलमेर और जोधपुर के लिए रेड अलर्ट किया गया है। अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, करौली, कोटा, सवाईमाधोपुर, टोंक, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जालोर, नागौर, पाली और श्रीगंगानगर के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंजअलर्ट जारी किया है। जयपुर, झुंझुनूं और सीकर के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है।


















Leave a Reply