प्रेस रिपोर्टर गोपाल आचार्य
शाहपुरा
काछोला में बिजली कटौती से जनता परेशान—गर्मी ने दिखाए तेवर-
लगातार गर्मी के चलते एक तरफ गर्मी ने अपने तेवर दिखा रखे हैं वहीं दूसरी ओर लगातार बिजली कटौती के चलते आमजन परेशान हैं। रात और दिन में कई बार बिजली की कटौती हो रही है ।उच्च अधिकारियों को पूछे जाने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता है। काछोला तहसील की आठ पंचायत को जहाजपुर ब्लॉक में जोड़ दिए जाने से असमंजस की स्थिति बनी हुई है। वहीं दूसरी ओर लगातार गर्मी के बढ़ते तापमान से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। रविवार को मौसम विभाग की चेतावनी के बाद दोपहर को बाजार में और सड़कों पर लोगों का आवागमन कम हो गया। दोपहर तक का तापमान 46 डिग्री तक पहुंच गया। बाजार सुनसान नजर आने लगे। सब लोग अपने-अपने घरों में दुबके हुए हैं। अति आवश्यक काम होने पर ही लोग घर से बाहर निकल रहे हैं। वहीं लोगों का कहना है कि गर्मी के मौसम को देखते हुए पर्याप्त बिजली दी जाने की मांग की है। कांग्रेस सेवा दल के ब्लॉक अध्यक्ष मांडलगढ़ अब्दुल सलाम रंगरेज ने कहा कि लगातार बढ़ रही गर्मी को ध्यान में रखते हुए बिजली में आ रही खामियों को दूर कर बिजली कटौती की समस्या को दूर करने की मांग की है।

















Leave a Reply