Advertisement

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने संतकबीरनगर लोकसभा में सपा प्रत्याशी श्री लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद जी के समर्थन में जनता से वोट अपील की।

http://satyarath.com/

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने संतकबीरनगर लोकसभा में सपा प्रत्याशी श्री लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद जी के समर्थन में जनता से वोट अपील की।

 

न्यूज़ रिपोर्टर ~ राघवेन्द्र राय
संत कबीर नगर

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि इस बार के लोकसभा चुनाव में जनता सारी बाधाएं तोड़कर इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान करने निकल पड़ी है। उम्मीद से ज्यादा समर्थन दे रही है। भाजपा ने नौजवानों का भविष्य बर्बाद किया है, किसानों को धोखा दिया है। हर चुनाव में जनता का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। सातवें चरण में तो जनता का गुस्सा सातवें आसमान में दिखाई देगा। तय है कि भाजपा सरकार बदलेगी, मंत्रिमंडल भी बदलेगा।
अखिलेश यादव ने आज डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र में इंडिया गठबंधन समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी श्री भीष्म शंकर तिवारी, संतकबीरनगर से प्रत्याशी श्री लक्ष्मीकांत और बस्ती से प्रत्याशी श्री राम प्रसाद चौधरी के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए भारी मतों से इन्हें जिताने की अपील की।
अखिलेश यादव ने कहा देश में इंडिया गठबंधन की हवा चल रही है। पांच चरणों के चुनाव में भाजपा की हालत खराब हो गई है। जनता ने भाजपा की नफरत और नकारात्मक राजनीति को नकार दिया है। इस चुनाव में देश की 140 करोड़ जनता भाजपा को 140 सीटों के लिए तरसा देगी। भाजपा ने 10 साल की सरकार में हर वर्ग को परेशान किया। महंगाई बढ़ाकर चरम पर पहुंचा दिया है। डीजल, पेट्रोल, गैस सिलेंडर से लेकर दवाई पढ़ाई सब चीजों के दाम बढ़ा दिए। साइकिल से लेकर मोटरसाइकिल तक सब कुछ महंगा हो गया। भाजपा सरकार ने इलेक्ट्रोरल बांड के नाम पर भारी भ्रष्टाचार किया। पूरे देश में उद्योगपतियों से और कंपनियों से जमकर वसूली की, भाजपा की वसूली के कारण भी महंगाई बहुत बढ़ गई।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की हर बात झूठी निकली। इस सरकार ने जनता से झूठे वादे किए। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। किसान पर कर्ज बढ़ा है। नौजवानों को नौकरी रोजगार नहीं मिला। भाजपा सरकार युवाओं को नौकरी और रोजगार नहीं देना चाहती है। इसीलिए भर्ती परीक्षाओं के 10 पेपर जानबूझकर लीक करा दिये। जिससे कि नौजवानों को नौकरी और आरक्षण न देना पड़े।
अखिलेश यादव ने कहा कि खेती के उत्पादन का लागत मूल्य बढ़ गया लेकिन किसानों को उनकी फसलों का सही दाम नहीं मिला। इस सरकार ने उद्योगपतियों का 25 लाख करोड़ का कर्ज माफ कर दिया, लेकिन किसानों की कोई मदद नहीं की। भाजपा सरकार किसानों की जमीन और फसल छीनने के लिए तीन काले कानून लाई थी। किसानों ने विरोध किया। दिल्ली में आंदोलन किया जिसमें हजारों किसान शहीद हुए। भाजपा सरकार तीनों काले कानून वापस लेने पर मजबूर हुई। भाजपा सरकार ने किसानों को अपमानित किया।
अखिलेश यादव ने कहा कि देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर किसानों के कर्ज माफ होंगे, फसलों को एमएसपी का कानूनी अधिकार दिया जाएगा। किसानों को अन्य तरीके से मदद की जाएगी। इंडिया गठबंधन सरकार लोगों को पौश्टिक आटा और मोबाइल डाटा फ्री में देगी। विभिन्न विभागों में खाली पड़े 30 लाख पद भरे जाएंगे।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!