Advertisement

भानुप्रतापपुर-सरस्वती शिशु मंदिर में 110 बच्चों ने दी मेधावी छात्र परीक्षा

http://satyarath.com/

सरस्वती शिशु मंदिर में 110 बच्चों ने दी मेधावी छात्र परीक्षा

सत्यार्थ न्यूज़ संवाददाता पुनीत मरकाम

भानुप्रतापपुर। सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा मेधावी छात्र परीक्ष परीक्षा केंद्र सरस्वती शिशु मंदिर भानुप्रतापपुर में आयोजन किया गया। इस परीक्षा में संस्था के कक्षा 10वीं और 12 वीं को छोड़कर कक्षा तीसरी से ग्यारहवीं तक जो कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान रहे ऐसे छात्र- छात्राएं शामिल हुए इसमे कुल पंजीकृत
163 थे इसमे 110 ने परीक्षा दी । नगरी विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर भानुप्रतापपुर, सरस्वती शिशु मंदिर संबलपुर, सरस्वती शिशु मंदिर पखांजूर, दुर्गूकोंदल, अंतागढ़ ,कोरर, ग्रामीण विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिरकेंवटी,भानबेड़ा,कोड़ेकुर्सी,कोलीबेड़ा, कापसी, पीवी 2 देवपुर, पीवी 38, पीवी 43, पीवी 15 के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। प्राचार्य थानु राम सिन्हा ने बताया परीक्षा दो पाली में लिया गया। इस परीक्षा में प्रान्त स्तर पर पुरस्कार दिया जाएगा। इसमें प्रथम पुरस्कार 3 हजार और चांदी का पदक, प्रशस्ति पत्र, द्वितीय 2 हजार 5 सौ, चांदी का पदक, प्रशस्ति पत्र, तृतीय 2 हजार चांदी का पदक और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!