न्यूज़ रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
गत शनिवार से मौसमी गतिविधियों में हुई तेजी के चलते गर्मी से आमजन ने कुछ राहत महसूस की। तापमान में कमी, तेज हवाओं और कुछ जगह हुई बारिश के कारण गर्मी से मिली राहत अब कुछ घंटों की ही मेहमान है। मौसम विभाग द्वारा जारी किये गये आंकड़ों में पिछले 24 घंटों में राज्य में औसत अधिकतम तापमान 40-43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। राज्य में सर्वाधिक तापमान जालौर में 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर राज्य में तेज गर्मी और तीव्र हिटवेव चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में राज्य में रात और दिन के अधिकतम औसत अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। 15 मई से अगले 48 घंटों में राज्य में अधिकतम तापमान 43-45 डिग्री तक दर्ज होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं बीकानेर, जोधपुर संभाग के अधिकतम स्थानों पर पारा 45 डिग्री के आसपास रहने और तेज गर्म हवाओं के साथ तीव्र हिटवेव चलने की चेतावनी जारी की गई है। अलर्ट में आगामी 17 मई से पारा 45-47 डिग्री तक और तेज हिटवेव चलने की चेतावनी जारी की गई है।
बीकानेर-फिर आसमान छूएगा पारा, मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट जारी,


















Leave a Reply