Reporter Vikash Giri
गोरखपुर
फ्रांस के राजनयिक लॉरेंट त्रिपोने ने किया गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन, कहा- ‘गोरखपुर न्यू वेल डेवलप्ड सिटी’
लॉरेंट त्रिपोने, भारत स्थित फ्रांसीसी दूतावास में प्रधान राजनीतिक काउंसलर के पद पर तैनात हैं। वह निजी यात्रा पर गोरखपुर आए थे। इस दौरान रविवार सुबह वह गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने गुरु गोरखनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया।उन्होंने गीताप्रेस, रामगढ़ताल क्षेत्र समेत गोरखपुर के कुछ प्रमुख स्थलों का भी भ्रमण किया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इसे न्यू वेल डेवलप्ड सिटी (अच्छी तरह नव विकसित शहर) बताया।फ्रांसीसी दूतावास में प्रधान राजनीतिक काउंसलर लॉरेंट ने गोरखपुर में कई प्रमुख स्थलों का भ्रमण किया। यहां के विकास को देखकर और यहां आए बदलाव के बारे में जानकर वह काफी प्रभावित दिखे। उन्होंने गीता प्रेस का भ्रमण किया और रामगढ़ताल की खूबसूरती का भी दीदार किया। उन्होंने कहा कि यह उनके द्वारा देखी गई कई खूबसूरत झीलों में से एक है।

















Leave a Reply