Advertisement

बलरामपुर-विद्युत् विभाग का लापरवाही तीन दिनों बाद भी लाईट नहीं हुई चालू l

http://satyarath.com/

विद्युत् विभाग का लापरवाही तीन दिनों बाद भी लाईट नहीं हुई चालू l

रिपोर्टर: सोमनाथ यादव

सनावल,,,, बलरामपुर जिले के सनाबल में पिछले दिनों आई आंधी तूफ़ान से विद्युत् व्यवस्था चरमरा गई है अब तीन दिन बीत जाने के बाद भी बिजली विभाग की उदासीन रवैया के चलते विद्युत् मे कोई सुधार नहीं किया गया है l

 

https://satyarath.com/

गौरतलब हो कि दो दिन पहले अचानक मौसम ने अपना करवट बदल लिया था जिससे सनावल क्षेत्र के आनंदपुर सुंदरपुर डोलंगी, औरंगा में विद्युत पोल गीर गई थी अब तीसरे दिन बीत जाने को है लेकिन विद्युत आपूर्ति निगम के कर्मचारियों द्वारा सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है कि अभी और टाइम लगेगा l मजे की बात यह है कि जहां पोल गीर गई वहां तो सुधार किए जा रहे साथ ही जहां कुछ भी दिक्कत नहीं है वहां भी बिजली कटौती कर उमस भरी गर्मी का सामना इनके द्वारा करवाया जा रहा जबकि बाकी जगह पर बिजली सुचारू रूप से चालू करने की आवश्यकता थी l

अब देखने वाली बात यह है कि आखिर कितने दिन बाद विद्युत आपूर्ति चालू की जाती है या ऐसे ही गर्मी और उमस भरे दिन बिताने पड़ेंगे उधर चौराखाड़ के ग्रामीण दिनेश कुमार यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाया की अगर अंधेरे के वजह से किसी भी व्यक्ति को सर्प या बिच्छू काट ले तो इसकी पूरी जबाबदारी विद्युत विभाग की होगी साथ ही अगर जल्द से विद्युत् व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो हम मजबूरन बिजली ऑफिस के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे l

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!