Advertisement

बीकानेर-पूर्व सरपंच की ढाणी में घुसकर लाखों के गहने व नगदी को किया पार ,मामला दर्ज

न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्री डूंगरगढ़
श्रीडूंगरगढ गांव बाना में सडक़ किनारे एक ढाणी में से अज्ञात चोरों ने लाखों के गहने चुरा ले गए। इस संबंध में बाना के पूर्व सरपंच भंवरलाल बाना ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। बाना बताया कि उसके छोटे भाई सुखराम की ढाणी गांव के बस स्टैंड के पास स्थित है। शुक्रवार रात को पूरा परिवार भोजन के बाद सो गया था सुबह उठकर देखा कि ढाणी के कमरे का ताला टूटा हुआ था। उसमें सारा सामान अस्त-व्यस्त बिखरा पड़ा है। जब संभाला तो अज्ञात चोर ने रात को 11.30 बजे बाद ढाणी में घुस कर करीब 30 भरी सोने का टुड्डा, ठुसी, मोहर, लूंग, अंगुठियां, टोप्स, फूलड़ा-रखड़ी सेट, करीब 1 किलो चांदी के गहने, 68 हजार रुपए नकद चुरा लिए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!