*चतरा में दो मोटरसाइकिल की आपसी टक्कर में एक की मौत, वहीं दो अन्य घायल*।

चतरा:- चतरा जिला के टंडवाथाना क्षेत्र के बारियातू मुख्य मार्ग में सराढू बगीचा के पास विपरीत दिशा से आ रहे दो मोटरसाइकिल की आपस में भीषण टक्कर हो गई। इस घटना में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना में हुए मृत महेश गंझू उम्र लगभग 22 वर्ष बालूमाथ थाना के आरा गांव निवासी है, वहीं अन्य दो घायल पवन भुईयां पिता बासुदेव भुईयां ग्राम राहम (बडकी टाड) एवम् मुकेश भुईयां ग्राम कशीयातु सिमरिया के रहने वाले हैं दोनों का उम्र लगभग 23 एवम् 24 वर्ष हैं। इस घटना के संबंध में मौके पर उपस्थित लोगों ने बताया कि मृतक महेश गंझू व इसके साथ एक अन्य साथी टंडवा से अपने गांव आरा जा रहा था, वहीं काशीयातु सिमरिया से अपने घर राहम बड़की टाड़ जा रहे मोटरसाइकिल सवारों के बीच में यह घटना घटी। इस घटना में घायल हुए पवन भुईयां का बायां हाथ टूट गया परंतु हेलमेट पहनने रहने के कारण स्थिति सामान्य है। वहीं मृतक महेश गंजू बिना हेलमेट के बाइक चला रहा था, जिससे की सर में गंभीर चोट लगने के कारण अत्यधिक खून का बहाव हुआ, जिस कारण घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं घायलों को आम्रपाली परियोजना के एंबुलेंस के मदद से टंडवा सदर अस्पताल भेजा गया।













Leave a Reply