अजय सोनी
सत्यार्थ न्यूज़
गाडरवारा
बाबा ताजुद्दीन ओलिया की 26वीं धोमधाम से मनाई
गाडरवारा/ निरंजन वार्ड ज्योति हास्पिटल के पीछे स्थित ताजुल औलिया बाबे रज़ा मदरसा में हुज़ूर ताजुल औलिया नागपुर की 26वीं धूमधाम से मनाई गई, इस अवसर पर बड़ी संख्या में बाबा ताजुल ओलिया के चाहने वाले श्रद्धालुजन न्याज फातेहा में शामिल हुए ।
फातिहा में शरीक हुए लोगों ने ताजुल औलिया को याद किया ओर उनके बताए हुए मार्ग एवं आदर्शो पर चलने के साथ विशेष दुआ की गई। मदरसे में आयोजित कार्यक्रम में ताजुल औलिया बाबे रज़ा मदरसे के संचालक धार्मिक गुरु हाफ़िज़ ज़ुबैर आलम साहब ने ताजुल औलिया की जीवनी पर प्रकाश डालते हुये आध्यात्मिकता और सेवा कार्यों के बारे में जानकारी देकर सभी से सदमार्ग पर चलने को कहा । मदरसे के बच्चों ने कुरान की तिलावत करते हुये मोहम्मद साहाब की शान मे नातेपाक पढ़ी। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर ताजुल औलिया के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया और उनके योगदान को सराहा फातिहा के बाद सभी लोगो ने लंगर में शरीक होकर सबाबे दारेन हासिल किया इस धार्मिक आयोजन के माध्यम से एकता भाईचारे के साथ सद्भावना का संदेश दिया। इस अवसर पर ताजुल औलिया बाबे रज़ा मदरसे के संचालक हाफ़िज़ ज़ुबैर आलम,जामा मस्जिद प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष अबरार खान, पूर्व सदर मेहमूद पहलवान, हाजी सैयद क़ासिम अली, हसीब खान, सैयद नायाब अली, हसनी हुसैन सोसाइटी अध्यक्ष राज ताजी, शाहनवाज़ ताजी, इमरान ताजी, एहफ़ाज़ ताजी, शेख सलमान, अफ़ज़ल खान नौशाद अशरफी आदि मौजूद रहे ।


















Leave a Reply