सत्यार्थ न्यूज़
मनोज कुमार
*सुसनेर विधानसभा के बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां, पुष्प-मालाओ से किया गया स्वागत,
07 मई को होगा मतदान*

आगर-मालवा, 06 मई/ विधानसभा सुसनेर के 307 मतदान केन्द्रों पर 07 मई को वोटिंग होगी। इसको लेकर पॉलिटेक्निक महाविद्यालय आगर-मालवा से मतदान सामग्री प्राप्त कर पोलिंग पार्टियां लोकसभा क्षेत्र राजगढ़, विधानसभा क्षेत्र सुसनेर के अधिकांश मतदान केन्द्रों पर पहुंच चुकी है।
सम्बंधित मतदान केन्द्रों पर पहुंचने पर मतदानकर्मियों का पुष्प मालाओं से आत्मीय स्वागत् किया गया। नगरीय क्षेत्र सुसनेर के मतदान केन्द्रों पर पोलिंग पार्टियां पहुंचने पर सीएमओ ओपी नागर द्वारा पुष्पमालाओं से स्वागत् कर अग्रिम शुभकामनाएं दी गई। अन्य मतदान केन्द्रों पर भी पोलिंग पार्टियों का स्वागत् किया गया।
















Leave a Reply