वार्ड नंबर बारह में आंधी से गिरे पेड़ गिरने से आवागमन अवरुद्ध
(पेड़ को हटवाने के संबंध में राकेश शरण मिश्र ने चेयरमैन नगरपालिका परिषद राबर्ट्सगंज को लिखा पत्र)
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830


सोनभद्र। वार्ड नंबर बारह उरमौरा में आंधी से गिरे पेड़ को हटाकर मार्ग खुलवाने के संबंध मे समाजसेवी अधिवक्ता राकेश शरण मिश्र ने नगर पालिका परिषद की चेयर मैन रूबी प्रसाद को पत्र लिखकर अनुरोध किया है। श्री मिश्र ने पत्र में लिखा है कि बीते तेईस अप्रैल को आए भयंकर आंधी में वार्ड नंबर बारह उरमौरा में मार्ग में पेड़ गिर जाने से आवागमन अवरुद्ध हो गया है जिसके कारण वार्ड बारह के रह वासियों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पैदल तो लोग किसी तरह आ जा रहे हैं पर चार पहिया वाहन और मोटर साइकिल लेकर नही जा पा रहे हैं। जबकि एक हफ्ता बीतने को है और अभी तक गिरे पेड़ को हटाया नहीं जा सका है। श्री मिश्र ने अपने पत्र में चेयर मैन नगर पालिका परिषद से जल्द से जल्द उक्त पेड़ को हटवाने का अनुरोध किया है और गिरे हुए पेड़ की फोटो के साथ वार्ड बारह में रहने वाले संजीव कुमार श्रीवास्तव का मोबाइल नंबर भी भेजा है कि आप चाहे तो इस समस्या के संबंध में बात भी कर सकती है। बताते चलें कि समाज सेवी राकेश शरण मिश्र सामाजिक समस्याओं को प्रायः उठाते रहते है।













Leave a Reply