Advertisement

वाराणसी, लोकसभा चुनाव 2024 में मास्टर ट्रेनर को सिखाई गई ईवीएम की बारीकियां, डीएम की हिदायत, मतदान में न हो लापरवाही

अंकुर कुमार पाण्डेय

रिपोर्ट सत्यार्थ न्यूज वाराणसी

वाराणसी, लोकसभा चुनाव 2024 में मास्टर ट्रेनर को सिखाई गई ईवीएम की बारीकियां, डीएम की हिदायत, मतदान में न हो लापरवाही 

वाराणसी। जिले में अंतिम चरण में होने वाले मतदान (Loksabha Election 2024) की तैयारी जोरों पर है। रविवार को आयुक्त आडिटोरियम सभागार में मास्टर ट्रेनर व सामान्य मास्टर ट्रेनरों को ईवीएम (EVM) का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एस राजलिंगम ने मास्टर ट्रेनर को निर्देश दिया कि ईवीएम की प्रणाली को कायदे से समझ लें। मतदान के दौरान किसी तरह की लापरवाही सामने नहीं आनी चाहिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मास्टर ट्रेनरों को ईवीएम से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। कहा कि भली-भांति ईवीएम का प्रशिक्षण प्राप्त करें। मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी लोग बारीक से बारीक निर्देशों को भी पढ़ व समझ लें और अगर कहीं कोई समस्या है तो वरिष्ठ अधिकारियों से जानकारी कर लें।जिलाधिकारी ने कहा कि सभी मास्टर ट्रेनर अपने मोबाइल में वोटर हेल्पलाइन एप अवश्य डाउनलोड कर लें। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सभी मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण संबंधी पीपीटी को अच्छी तरह पढ़ लें। पीपीटी में मतदान संबंधी संपूर्ण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!