Advertisement

पठानकोट-माधवी लता, अन्नामलाई और तेजस्वी सूर्या भाजपा के लिए दक्षिण का द्वार खोल सकते हैं

http://satyarath.com/

माधवी लता, अन्नामलाई और तेजस्वी सूर्या भाजपा के लिए दक्षिण का द्वार खोल सकते हैं :

 

स्पेशल रिपोर्ट समीर गुप्ता ब्यूरो चीफ पठानकोट पंजाब —

भारतीय जनता पार्टी पिछले लंबे समय से लगातार प्रयास कर रही है कि दक्षिण भारत में पार्टी को मजबूत किया जा सके। इसमे कुछ हद तक उन्हें सफलता भी मिली है, कर्नाटक में बीजेपी की स्थिति काफी मजबूत है और 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें शानदार जीत मिली थी। तेलंगाना में भी पार्टी का ग्राफ बढ़ा है। लेकिन केरल, तामिलनाडु और आंध्रप्रदेश में भाजपा कुछ खास नही कर पाई। दक्षिण भारत का किला फतह करने के लिए भाजपा ने युवा नेतृत्व पर दांव लगाया है। तेलंगाना की हैदराबाद लोकसभा सीट से भाजपा ने माधवी लता को असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ चुनाव में उतारा है। हैदराबाद सीट पर ओवैसी परिवार का कब्जा रहा है, परन्तु इस बार माधवी लता उन्हें कहीं न कहीं चुनौती देती हुई दिखाई दे रही हैं। माधवी की छवि तेजतर्रार वक्ता के रूप में उभर रही है, वे समाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती आ रही हैं और मुस्लिम महिलाओं के बीच उनकी अच्छी छवि है। तेजस्वी सूर्या के रूप में पार्टी को कर्नाटक में युवा चेहरा मिला है, सूर्या बेंगलुरु दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा का प्रतिनिधित्व करते हैं।‌ तामिलनाडु में भाजपा को अन्नामलाई के रूप में बेहतरीन युवा चेहरा मिला है, खासबात यह है कि तीनों नेता पढ़ेंलिखे हैं । माधवी ने पीजी किया है, सूर्या वकील हैं और अन्नामलाई पूर्व आईपीएस अधिकारी रहे हैं । तीनों अच्छे वक्ता है, युवा वर्ग में इनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। जिस तरह से भाजपा शीर्ष नेतृत्व इन‌ युवा चेहरों पर विश्वास रखते हुए उन्हें आगे बढ़ा रहा है — निश्चित तौर पर आने वाले समय में यह चेहर भारतीय जनता पार्टी के लिए दक्षिण भारत में बड़ा asset साबित होंगे।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें: समीर गुप्ता ब्यूरो चीफ पठानकोट पंजाब मोबाइल नं — 9988553973

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!