Advertisement

सोनभद्र – दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर कचहरी गेट पर किया प्रदर्शन

http://satyarath.com/

दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर कचहरी गेट पर किया प्रदर्शन

शिव कुमार/सोनभद्र

दुद्धी, सोनभद्र।दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में शनिवार को दोपहर करीब 1 बजे कचहरी गेट पर अधिवक्ताओ ने जमकर प्रदर्शन किया।वक्ताओं ने कहा कि जनपद सोनभद्र दुद्धी क्षेत्र से अत्यधिक दूरी पर स्थित है । यह पूरा क्षेत्र नक्सल प्रभावित,औद्योगिक बहुल्य,आदिवासी बहुल्य है। इसको विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए तत्काल दुद्धी को नया जिला घोषित कर देना चाहिए। बता दे की लंबे समय से दुद्धी को जिला बनाने की मांग के परिपेक्ष्य में आंदोलन व धरना प्रदर्शन के माध्यम से पुरजोर ढंग से उठाई जा रही है। शासन और प्रशासन इस मुद्दे पर गंभीर नजर नहीं आ रही है। कहा कि उत्तर प्रदेश में कई ऐसे जिले बने हैं जो प्रस्तावित जिला दुद्धी से काफ़ी छोटे हैं चाहे वह जनसंख्या में हो या क्षेत्रफल में। दुद्धी को जिला नहीं बनाएँ जाने से यहां के आदिवासियों को जिला मुख्यालय आने जाने में काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं।

इस मौके सिविल बार संघ के अध्यक्ष विष्णु कांत तिवारी, जिला बनाओ संघर्ष समिति के महासचिव प्रभु सिंह कुशवाहा छोटेलाल अग्रहरी,सत्यनारायण यादव,शिवशंकर प्रसाद अरुणोदय जौहरी,उदय लाल, अमरावती,रविंद्र यादव,आशीष कुमार गुप्ता,संतोष कुमार,अभिनाथ यादव,,राकेश कुमार,अजय रतनेन्द्र जायसवाल,संजय यादव,श्रीचंद सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!