ब्यूरो चीफ मंजीत डाबला महेंद्रगढ़ हरियाणा
महेंद्रगढ़- खुडाना गांव की बेटी ने खेलो इंडिया टैलेंट हंट नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

हरियाणा (महेंद्रगढ़) – खुड़ाना गांव की बेटी चंचल पुत्री श्री उत्तम फौजी ने रोहतक में आयोजित खेलो इंडिया टैलेंट हंट नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर हरियाणा में परचम लहराया है व गांव का नाम रोशन किया है।
खुडाना गांव की बेटी खेलो इंडिया टैलेंट हंट नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने के बाद बिटिया के घर पहुंचने पर गांव में जोरदार स्वागत प्रदर्शन किया गया ।
मास्टर संदीप शर्मा धोली ने बताया कि चंचल को धोली अड्डे से लेकर धोली झाखरी गाव होते हुए उनके घर खुड़ाना ( ढाणी दुधवा) डीजे के साथ ले जाया गया।
इस मौके पर आस पास के गांवों के सरपंचों तथा अनेक गणमान्य लोगों ने चंचल को पगड़ी पहनाकर तथा फूल मालाओ से चंचल का स्वागत किया तथा आशीर्वाद दिया गया इस अवसर पर पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो रामबिलास शर्मा, बलवान फौजी, खुड़ाना गांव की सरपंच अंजु तंवर, नरेश तंवर, पाली गांव के सरपंच देशराज फौजी, धोली गाव के सरपंच अमित मास्टर, मांडोला गांव के सरपंच हंसराज, जेरपुर गांव के सरपंच, आशिस, सहित चंचल के परिजनों व रिश्तेदारों ने बिटिया को आशीर्वाद दिया। खुड़ाना गांव के सरपंच प्रतिनिधि नरेश तंवर, धोली झाखरी के सरपंच अमित मास्टर व उत्तम फौजी ने खेल ग्राउंड की मांग की।
इस अवसर पर संस्कार भारती के एमडी संदीप ने बताया कि बिना किसी सुविधा के जिस तरह से चंचल के पिता जी ने चंचल की तैयारी करवाई वो तारीफ के काबिल है । चंचल ने भी अपनी सफलता का श्रेय अपने पापाजी व अपने कठोर परिश्रम को दिया है।



















Leave a Reply