Advertisement

बांसवाड़ा-वागड़ में डॉ. सतीश पूनियां की जनसभाओं में उमड़ा जनसैलाब, कहा, आदिवासी भाई-बहनों ने ठान लिया, तीसरी बार मोदी सरकार, भाजपा-एनडीए 400 पार हैं।

http://satyarath.com/

वागड़ में डॉ. सतीश पूनियां की जनसभाओं में उमड़ा जनसैलाब, कहा, आदिवासी भाई-बहनों ने ठान लिया, तीसरी बार मोदी सरकार, भाजपा-एनडीए 400 पार हैं।

बांसवाड़ा
संवाददाता पूर्णानंद 9414 267 596/ 7300 267 596

सतीश पूनियां ने आज राजस्थान के मेवाड़-वागड़ क्षेत्र में बाँसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी महेन्द्रजीत सिंह मालवीय के समर्थन में तूफानी दौरे कर चौरासी, चिखली, टिमेड़ा एवं छोटी सरवन इत्यादि क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित कर भाजपा को भारी मतों से जिताने की अपील की।

यहां उमड़ा जनसैलाब बता रहा है कि महेन्द्रजीत मालवीय की जीत के साथ समस्त भारतवर्ष में भाजपा-एनडीए का 400 पार का संकल्प भी पूरा होगा।

सतीश पूनियां ने कहा कि, बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा क्षेत्र में उमड़ा जनसैलाब बता रहा कि यहां भाजपा की बड़ी जीत होगी, देश और दुनिया के लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल्याणकारी योजनाओं से आदिवासी भाई–बहनों का जीवन बदलने का काम किया है।

डॉ. पूनियां ने कहा कि, भारत की मोदी सरकार आदिवासियों के कल्याण के लिये जनजाति उपयोजना के तहत 90 हजार करोड़ रुपये भेजती है, पहले कांग्रेस सरकारें 24 हजार करोड़ रुपये भेजती थी।

मोदी सरकार की पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम आवास, उज्ज्वला इत्यादि तमाम योजनाओं से आदिवासियों को ताकत मिली है। सांसद कनकमल कटारा ने जो विकास के काम यहां किये, उनको आगे बढ़ाने का काम महेन्द्रजीत सिंह मालवीय करेंगे, ऐसा हमें पूरा भरोसा है।

कांग्रेस ने यहां उम्मीदवार को टिकट दे दी, लेकिन जब नाम वापस लेने के लिये ढ़ूंढ़ा तो उम्मीदवार मिला ही नहीं, यह पता नहीं लग रहा है कि कांग्रेस यहां समर्थन बाहर से कर रही है या भीतर से, कांग्रेस की हालत ऐसी हो गई कि जब भंडारे में गये तो प्रसाद खत्म हो गया और बाहर आये तो जूते-चप्पल गायब हो गये। ना तो कांग्रेस का राज आना है, ना उनके समर्थन से कुछ होने वाला है।

उन्होंने कहा कि, जिस भारत देश में भगवान राम पैदा हुये, यहां के जन-जन के रोम-रोम में राम हैं, राम की महिमा न्यारी है, राम सनातन हैं, सत्य हैं, राम धर्म हैं, संस्कृति है, इतिहास है, राम जनजाति भी है, सनातन में राम और सबरी का महत्व सदैव रहेगा।
मुझे पूरा भरोसा है कि जिस तरीके से कनकमल कटारा ने ईमानदारी और संजीदगी से सेवा की यहां लोगों की, उसी तरीके से महेन्द्रजीत मालवीय आदिवासी भाई-बहनों को सम्मान और ताकत देने का काम करेंगे।

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी महेन्द्रजीत सिंह मालवीय, सांसद कनकमल कटारा, भाजपा प्रदेश मंत्री अनिता कटारा, पूर्व राज्यमंत्री सुशील कटारा, जिला अध्यक्ष लाभचंद पटेल, जिला प्रभारी ओम पालीवाल सहित सभी पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व भारी संख्या में जनसैलाब उपस्थित रहा।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!