ग्राम पंचायत कमहरियां में हुए भ्रष्टाचार को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी,
चार दिवस के अंदर उचित उत्तर न देने पर वसूली की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य

सोनभद्र नगवां ब्लॉक के ग्राम पंचायत कमरियां में मनरेगा के तहत बने आदर्श तालाब और सीसी रोड को ग्राम प्रधान द्वारा मानक को ताक पर रखकर मनमानी ढंग से मानक विहीन कार्य कराया गया था जिसमे करोड़ो रूपए की लागत आई थी।जिसमे बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ था उक्त मामले को लेकर
खंड विकास अधिकारी नगवां उत्कर्ष सक्सेना ने दिनांक 02/04/2024 को ग्राम पंचायत कमरिया का औचक निरीक्षण किया था जिसमे बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार सामने आया था।
खंड विकास अधिकारी द्वारा जांच में निम्न कमियां पाई गई ,
जय प्रकाश के घर के पास आदर्श तालाब का निर्माण मानक विहीन पाया गया जिसमे बालू की जगह भसी और स्टोन डस्ट से कार्य कराया गया था।
बसंत के घर से वीरेंद्र के घर तक सीसी रोड का निर्माण का कार्य भी मानक विहीन पाया गया जिसमे सीसी रोड की ढलाई बीच में 9.75 सेमी और किनारे पर मोटाई 11सेमी पाई गई तथा उक्त कार्य में जे0 एस 0 बी 0 का प्रयोग नही किया गया है।
इन सभी कमियों को लेकर खंड विकास अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत अधिकारी तथा ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी कर चार दिवस में जवाब मांगा है। जवाब नहीं देने पर वसूली की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी खंड विकास अधिकारी द्वारा इस कार्यवाही की प्रति जिला अधिकारी सोनभद्र , मुख्य विकास अधिकारी सोनभद्र और उपायुक्त श्रम (मनरेगा) सोनभद्र को कार्यवाही हेतु प्रेषित कर दिया गया है।















Leave a Reply