Advertisement

ललितपुर : भए प्रगट कृपाला दीन दयाला से गूंजे मंदिर।

www.satyarath.com

दि० 17/04/2024

जिला ललितपुर

जगह बानपुर

satyarath.com• भए प्रगट कृपाला दीन दयाला से गूंजे मंदिर

• मंदिरों में श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया श्रीराम जन्मोत्सव

satyarath.com

बानपुर । कस्बे में रामनवमी का पर्व बड़े आस्था के साथ मंदिरों में मनाया गया।प्रात:काल पांच बजे प्रभातफेरी निकाली गई । श्री बजरंगढ़ मंदिर को विभिन्न प्रकार की साज-सज्जा से सजाया गया।भगवान श्री राम का विशेष श्रृंगार किया गया,दोपहर के बारह बजतें ही ढोल, नगाड़े,शंख,झालर,जय श्री राम की घोष से मंदिर परिसर गूंज उठा । प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव बजरंगढ़ मंदिर पुजारी गोपालकृष्ण पाण्डेय,रामसहाय पाण्डेय ने विधि विधान मंत्र उच्चारण के साथ महाआरती की गई ।

महिलाओं एवं पुरुषों ने बधाई गीत के साथ नृत्यकर,भगवान राम के जन्म की खुशियां मनाई।श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति द्वारा सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।राम जन्मोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।

सत्यार्थ न्यूज से बानपुर संवाददाता “ललित नामदेव” की रिपोर्ट

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!