थाना चोपन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 10 राशि पशु बरामद-

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830
डॉ0 यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों व गौ-तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना चोपन पुलिस द्वारा आज दिनांक 13.04.2024 को समय प्रातः 07.00 बजे कोटा बाजार तेलगुड़वा से एक पिकप संख्या UP65NT1690 में 02 राशि भैसा, 05 राशि भैस, 03 राशि पड़िया (कुल 10 राशि) बरामद कर मौके से एक नफर अभियुक्त अब्दुल रहमान पुत्र कतवारू निवासी गरौडी थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना चोपन पर मु0अ0सं0 76/2024 धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
















Leave a Reply