Advertisement

सोनभद्र – थाना शक्तिनगर पुलिस ने लगभग आधा दर्जन अभियोग में लिप्त अभियुक्त को किया गिरफ्तार,

थाना शक्तिनगर पुलिस ने लगभग आधा दर्जन अभियोग में लिप्त अभियुक्त को किया गिरफ्तार,

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

प्रकरण अवगत कराना है कि दिनांक-11.04.2024 को आवेदक संदीप गुप्ता पुत्र सुखराम गुप्ता निवासी ग्राम खड़िया (अशोका मार्केट), थाना-शक्तिनगर, जिला-सोनभद्र द्वारा थाना शक्तिनगर पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि प्रतिवादीगण द्वारा एन.सी.एल. की खड़िया परियोजना मे नौकरी लगवाने के नाम पर वादी से 226000 रू/- ले लिए व नौकरी न लगने पर प्रतिवादीगण से पैसा मागने पर फोन पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं0-52/2024 धारा 504, 406, 507 भादवि का अभियोग 1. राजन सिंह उर्फ तरुण सिंह पुत्र राजकिशोर सिंह निवासी धतुरी टोला सोनकीभाट थाना दोकटी जनपद बलिया हाल पता बस स्टैण्ड थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र, व उनके भाई वरूण सिंह पुत्र राजकिशोर सिंह निवासी धतुरी टोला सोनकीभाट थाना दोकटी, जनपद बलिया के विरुद्ध पंजीकृत किया गया ।
उपरोक्त अभियोग व इसके पूर्व दिनांक-10.04.2024 को राजन सिंह का वादी व उसके दोस्त को गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए एक ऑडियों वायरल हुआ था जिसका संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी पिपरी को विशेष निर्देश देते हुए वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था । उक्त प्राप्त निर्देश के क्रम में आज दिनांक-12.04.2024 को समय10.30 बजे थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा अभियुक्त राजन सिंह उर्फ तरुण कुमार सिंह पुत्र राज किशोर सिंह निवासी धतुरी टोला सोनकीभाट, थाना दोकटी, जनपद बलिया हाल पता बस स्टैण्ड, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!