Advertisement

मंदसौर-मल्हारगढ पुलिस द्वारा लोकसभा चुनाव आदर्श आंचार संहिता के दौरान 02 अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करो से ट्रेक्टर ट्राली सहीत 283.500 किग्रा सीपीएस डोडाचुरा जप्त किया गया /जप्त अवैध मादक पदार्थ सीपीएस डोडाचूरा की अंतराष्ट्रीय बाजार में कुल किमत 42,52,500/- रुपये है ।

http://satyarath.com/

रिपोर्टर का नाम – देवेन्द्र पंडियार

जनपद- मंदसौर

मल्हारगढ पुलिस द्वारा लोकसभा चुनाव आदर्श आंचार संहिता के दौरान 02 अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करो से ट्रेक्टर ट्राली सहीत 283.500 किग्रा सीपीएस डोडाचुरा जप्त किया गया /जप्त अवैध मादक पदार्थ सीपीएस डोडाचूरा की अंतराष्ट्रीय बाजार में कुल किमत 42,52,500/- रुपये है ।

लोकसभा आम चुनाव 2024 आदर्श आचार संहिता एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ की धरपकड व नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही करने हेतु श्री अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर निर्देश दिए गए है । इसी तारतम्य में श्री गौतम सोलंकी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर के निर्देशन एंव श्री नरेन्द्र सोलंकी अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग मल्हारगढ के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी थानाए मल्हारगढ निरीक्षक राजेन्द्र कुमार पवार के कुशल नेतृत्व में थाना मल्हारगढ पुलिस टीम को मिली सफलता ।

दिनांक 12.04.24 को थाना मल्हारगढ पर सउनि दिग्वीजय सिंह द्वारा मुखबीर सूचना के आधार पर थाना मल्हारगढ क्षेत्र अन्तर्गत भेंसाखेडा माताजी रोड़ उपवन के पास ग्राम भेंसाखेडा से आरोपी युवराज सिंह पिता शिव सिंह सिसौदिया उम्र 21 वर्ष व अशौक पिता प्रभुलाल पाटीदार उम्र 35 वर्ष निवासीगण लालपुरा थाना रंठाजना प्रतापगढमादकता राजस्थान के कब्जे वाले ट्रेक्टर ट्राली से अवैध मादक पदार्थ 283.500 किलोग्राम सीपीएस डोडाचूरा जप्त कर उक्त आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया बाद प्रकरण मे आरोपीयो के विरुद्ध थाना मल्हारगढ पर अपराध क्रमांक 86/24 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । आरोपी से उक्त जप्त डोडाचूरा के स्त्रोतो के संबंध मे पुछताछ की जा रही है ।

नाम गिरफ्तार आरोपी –
1.युवराज सिंह पिता शिव सिंह सिसौदिया उम्र 21 वर्ष नि0 लालपुरा थाना रंठाजना प्रतापगढ राज.

2.अशौक पिता प्रभुलाल पाटीदार उम्र 35 वर्ष नि0 लालपुरा थाना रंठाजना प्रतापगढ राज.

जप्तशूदा मश्रूका –

1. 283.500 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ सीपीएस डोडाचूरा क़ीमती 42,52,500/- रुपये

2. एक लाल रंग का महिन्द्रा ट्रेक्टर B-275 DI मय ट्राली के किमती 7,00,000/- रुपये

कुल किमतः- 49,52,500/- रुपये

सराहनिय कार्यः- उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजेन्द्र कुमार पवार थाना प्रभारी मल्हारगढ व टीम का सराहनीय योगदान रहा ।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!