Advertisement

भदोही -बैंकमित्र से लूट कर के दो आरोपी गिरफ्तार*

संवाददाता प्रवीण चौबे

भदोही

*बैंकमित्र से लूट कर के दो आरोपी गिरफ्तार*

 

 

चौरी (भदोही)। जिले की स्वाट और चौरी थाने की पुलिस को सोमवार को सफलता हाथ लगी। करीब 25 दिन पूर्व ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से लूट के आरोपी 10-10 हजार के इनामी दो बदमाशों को मई हरदोपट्टी चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से लूट के एक लाख 20 हजार रूपये, दो तमंचे, कारतूस बरामद किए। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। एक अन्य आरोपी को पुलिस ने एक सप्ताह पहले मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। चौरी के निदूरपट्टी कब्रिस्तान के पास सुनसान स्थान पर 15 मार्च को बदमाश ग्राहक सेवा केंद्र संचालक का रुपयों से भरा बैग, मशीन लेकर फरार हो गए थे। संचालक के अनुसार, बैग में तीन लाख रुपये थे। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। एसपी ने आरोपियों पर इनाम भी घोषित कर दिया। पुलिस टीमों ने 27 मार्च की रात मुठभेड़ के दौरान घटना में शामिल 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और तमंचा बरामद किया था। एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने दो सहयोगियों के नाम बताए थे। उन पर 10-10 हजार का इनाम घोषित किया गया। सूचना पर सोमवार को स्वाट और पुलिस टीम ने मई हरदोपट्टी चौराहे से सौरभ गौड़ उर्फ अवनीश निवासी रघुनाथपुर बड़ागांव वाराणसी और गोलू उर्फ शिवम गिरी निवासी मलेथु सुरेरी जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से लूट के एक लाख 20 हजार रूपये के साथ ही तमंचा बरामद किया। एसपी ने बताया कि आरोपियों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

*संवाददाता प्रवीण चौबे*

*भदोही*

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!