Advertisement

कानपुर – थाना भोगनीपुर पुलिस की सक्रीयता से युवक को अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस संग पकड़ा, भेजा गया जेल

न्यूज रिपोर्टर विमल गुप्ता 

 05/04/2024

जनपद कानपुर देहात 

 भोगनीपुर 

थाना भोगनीपुर पुलिस की सक्रीयता से युवक को अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस संग पकड़ा, भेजा गया जेल

satyarath.com

कानपुर देहात थाना भोगनीपुर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर एक युवक को अवैध देशी तमंचा मय जिंदा कारतूस संग भेजा जेल।

अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलासे के लिए जनपद कानपुर देहात में चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए थाना भोगनीपुर पुलिस ने गुरुवार रात्रि मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर एक युवक को एक अदद अवैध देशी तमंचा मय जिंदा कारतूस समेत गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की है।

बताते चलें कि लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में पुलिस का धरपकड़ अभियान जारी है।इसी क्रम में थाना भोगनीपुर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए गुरुवार रात्रि मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर भोगनीपुर थाना क्षेत्र के गाँव पुरैनी निवासी विक्रम सिंह उर्फ बाचू को एक अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर मय जिंदा कारतूस समेत पुरैनी मोड़ रेलवे क्रॉसिंग के पास धर दबोचा।आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायालय भेजा गया है।इंस्पेक्टर जीतेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय भेजा गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!