Advertisement

सुसनेर-भाजपा सांसद प्रत्याशी रोडमल नागर पहुँचे सुसनेर विधानसभा के मोड़ी शक्ति केंद्र

http://satyarath.com/

भाजपा सांसद प्रत्याशी रोडमल नागर पहुँचे सुसनेर विधानसभा के मोड़ी शक्ति केंद्र

कार्यकर्ताओं से बैठक में किया प्रत्येक बूथ पर 350 मतों से जिताने का आव्हान

जनसंपर्क कर कहा घर-घर जाकर हितग्राहियों को दे योजनाओं की जानकारी

 

सत्यार्थ न्यूज़ /मनीष माली की रिपोर्ट

सुसनेर। गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर ने सुसनेर विधानसभा के मोड़ी पहुँचकर मोड़ी शक्ति केंद्र के आठ बूथों के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान प्रत्याशी नागर सभी कार्यकर्ताओं से चुनाव में जुटकर अपने बूथ को 350 वोटों से भाजपा को जीत दिलाने का आव्हान किया है। उन्होंने कहा कि सभी अपने-अपने बूथ पर लग जाए, बूथ जीते तो चुनाव जीत जाएंगे। प्रत्याशी नागर ने घर-घर मतदाताओं से जनसंपर्क भी किया। और कार्यकर्ताओं से कहा सभी बूथ कार्यकता घर-घर जाकर हितग्राहियों से संपर्क करे ओर उनको भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ लेने की चर्चा करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने इतनी योजनाएं संचालित की हुई की उसका लाभ हर व्यक्ति को किसी न किसी रूप में मिला है। इसलिए अधिक से अधिक सम्पर्क कर मतदाताओं से मिले। सांसद नागर ने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं से संगठन एवं नमो ऐप भी डाउनलोड करवाया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष चिंतामण राठौर, जिला महामंत्री डॉ गजेन्द्रसिंह चद्रावत, जिलामंत्री गिरिजाशंकर राठौर, मंडल अध्यक्ष सजनसिंह कलारिया, मंडल महामंत्री पवन शर्मा, पिछडा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बजरंग पाटीदार, अजजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोपाल भिलाला, सोयत मंडल अध्यक्ष मोहनसिंह गुदलावदा, भाजपा नेता डॉ माणकचंद जैन, विधानसभा कार्यालय प्रभारी राकेश जैन, मिडिया प्रभारी मुकेश हरदेनिया, देवकरण मीणा सहित शक्ति केंद्र के आठो बुथो के अध्यक्ष, बुथ महामंत्री, पन्ना प्रमुख एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। संचालन शक्ति केंद्र प्रभारी मांगीलाल सोनी ने किया एवं आभार पालक भैरूलाल मीणा ने माना। जानकारी चुनाव संचालन समिति के मीडिया प्रबंधन प्रभारी दीपक जैन ने दी।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!