Advertisement

प्रयागराज-राष्ट्र को परमवैभव तक पहुंचाने हेतु प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं को अभियान में जुटना होगा -मनोज जायसवाल

http://satyarath.com/

रिपोर्ट( रावेंद्र केशरवानी ,रोहन )

राष्ट्र को परमवैभव तक पहुंचाने हेतु प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं को अभियान में जुटना होगा -मनोज जायसवाल

 

प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी निभाने और कमल खिलाने का वक्त है -शिवदत्त पटेल

प्रकोष्ठ के लोग अपने लोगों से निरंतर सम्पर्क और संवाद बनाकर चार सौ के लक्ष्य को हासिल करें-विनोद प्रजापति

इलाहाबाद लोकसभा केन्द्रीय चुनाव कार्यालय में विभिन्न प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं संग आयोजित हुई बैठक

(कौंधियारा प्रयागराज)। इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज यमुनापार ज़िले के विभिन्न प्रकोष्ठ के जिला संयोजक व‌ सह-संयोजको संग जिलाध्यक्ष यमुनापार विनोद प्रजापति के अध्यक्षता में केन्द्रीय चुनाव कार्यालय रामपुर करछना में बैठक आयोजित हुई। जिसके मुख्य अतिथि लोकसभा प्रभारी मनोज जायसवाल ने सम्मिलित होकर कार्यकर्ताओं से कहा लोकसभा का चुनाव राष्ट्र को वैभव तक पहुंचाने का चुनाव है। इसमें सभी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं को चुनाव में जुटकर राष्ट्रनिर्माण में अहम् भूमिका निभानी होगी। लोकसभा संयोजक शिवदत्त पटेल ने कहा चुनाव के समय प्रकोष्ठ के बड़ी जिम्मेदारी कमल खिलाने हेतू होती है जिसे अब निभाने का सही समय आ गया है। जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति ने कहा सभी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता अपने अपने विभाग के लोगों ने निरंतर सम्पर्क संवाद स्थापित कर कमल खिलाने का आग्रह करें। एक बार फिर मोदी सरकार बनाने हेतू एक-एक कार्यकर्ता का कर्तव्य है। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने देते हुए बताया कि बैठक में कानून एवं विधि प्रकोष्ठ, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ, चिकित्सा प्रकोष्ठ, व्यावसायिक प्रकोष्ठ, शिक्षा प्रकोष्ठ, आर्थिक प्रकोष्ठ,मछुआरा प्रकोष्ठ, वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ सहित विभिन्न प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहें। संचालन जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह पटेल ने किया।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!