बीएड चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा परिणाम में केशव सूर्यमुखी कॉलेज का शानदार प्रदर्शन
अमनप्रीत कौर ने 84.12 प्रतिशत अंक हासिल कर किया टॉप, छात्राओं ने लहराया परचम

शक्तिफार्म।
कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल द्वारा घोषित बीएड सत्र 2024-26 के चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा परिणाम में केशव सूर्यमुखी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, शक्तिफार्म की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। महाविद्यालय स्तर पर अमनप्रीत कौर ने 1430 अंक (84.12 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं रिचा जोशी ने 1385 अंक (81.47 प्रतिशत) के साथ द्वितीय तथा नेहा जोशी ने 1367 अंक (80.41 प्रतिशत) प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार दास ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि महाविद्यालय लगातार बेहतर शैक्षणिक उपलब्धियां हासिल कर रहा है।महा विद्यालय प्रशासन ने बताया कि बीएड चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में छात्र छात्राओं का प्रदर्शन संतोषजनक रहा है। उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रेरणा मिलेगी। महाविद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
















Leave a Reply