*साइबर हेल्प डेस्क थाना अनपरा की बड़ी सफलता—साइबर फ्रॉड के ₹4,70,268.84/- पीड़ित के खाते में कराए वापस*
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

सोनभद्र । अवगत कराना है कि वादी *सलीम पुत्र बाके राय*, निवासी आदर्श नगर, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र के साथ दिनांक *27.03.2026* को अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा स्वयं को अधिकारी बताकर यह कहकर कि उनका आधार कार्ड अवैध कार्यों में प्रयुक्त हुआ है, भयभीत कर उनके बैंक खाते से *₹4,70,268.84/-* की धनराशि साइबर फ्रॉड के माध्यम से निकाल ली गई थी। घटना के संबंध में पीड़ित द्वारा तत्काल *राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP)* पर शिकायत दर्ज कराई गई।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान करने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) *श्री अनिल कुमार* के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी *श्री हर्ष पाण्डेय* के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना अनपरा के नेतृत्व में साइबर हेल्प डेस्क द्वारा प्रकरण की गंभीरता से जांच की गई।
जांच के दौरान साइबर टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से संदिग्ध बैंक ट्रांजेक्शनों का सफलतापूर्वक ट्रेस किया गया तथा संबंधित बैंकों एवं नोडल अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक ई-मेल एवं पत्राचार किया गया। तत्पश्चात संबंधित धनराशि को समय रहते *होल्ड/फ्रीज* कराकर नियमानुसार *रिवर्सल* की कार्रवाई सुनिश्चित कराई गई।
पुलिस की प्रभावी, त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई के फलस्वरूप पीड़ित की साइबर फ्रॉड हुई *₹4,70,268.84/- की संपूर्ण धनराशि* सफलतापूर्वक रिकवर कर उसके मूल बैंक खाते में वापस करा दी गई। अपनी धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने *सोनभद्र पुलिस एवं थाना अनपरा की साइबर टीम का आभार व्यक्त करते हुए उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की।*
*साइबर टीम का विवरण-*
1. प्रभारी निरीक्षक *श्री प्रणय प्रसून श्रीवास्तव*, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 *श्री सोमदत्त द्विवेदी*, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 *आनंद मोहन बिन्द*, साइबर हेल्प डेस्क, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।
*साइबर जागरूकता (APK फाइल से बचाव हेतु विशेष सुझाव)-*
* किसी भी अज्ञात स्रोत अथवा मोबाइल नंबर से प्राप्त *APK फाइल* डाउनलोड या इंस्टॉल न करें।
* मोबाइल ऐप केवल *Google Play Store* अथवा आधिकारिक प्लेटफॉर्म से ही डाउनलोड करें।
* मोबाइल की सेटिंग में *”Unknown Sources/Install Unknown Apps”* विकल्प को बंद रखें।
* किसी भी ऐप द्वारा मांगी जा रही अनावश्यक परमिशन (SMS, कॉल, स्क्रीन एक्सेस आदि) देने से बचें।
* बैंकिंग एवं वित्तीय ऐप्स का उपयोग करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें तथा संदिग्ध ऐप्स के साथ इनका प्रयोग न करें।
* किसी भी व्यक्ति के साथ *OTP, PIN, पासवर्ड, CVV अथवा बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी* साझा न करें।
* मोबाइल में एंटीवायरस एवं सुरक्षा अपडेट नियमित रूप से करते रहें।
* किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या संदिग्ध गतिविधि होने पर तत्काल *1930 साइबर हेल्पलाइन* पर कॉल करें अथवा *[www.cybercrime.gov.in](http://www.cybercrime.gov.in)* पर शिकायत दर्ज कराएं।













Leave a Reply