*शक्तिनगर पुलिस की बड़ी सफलता: चोरी की घटना का सफल अनावरण, दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-*
*अभियुक्तों के कब्जे से ₹7.20 लाख नगद, चोरी की धनराशि से खरीदी गई यामाहा मोटरसाइकिल, पासबुक, पैन कार्ड तथा घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद-*
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

सोनभद्र । पुलिस अधीक्षक सोनभद्र * अभिषेक वर्मा* द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) * अनिल कुमार* के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी * हर्ष पाण्डेय* के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर * सत्येन्द्र कुमार राय* के नेतृत्व में संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु/वाहन की चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाना शक्तिनगर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
थाना शक्तिनगर पर पंजीकृत *मु0अ0सं0-85/2026, धारा 331(4), 305(a), 317(2) बीएनएस* से संबंधित चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दिनांक 25.07.2026 को वांछित अभियुक्त *(1) अजय कुमार पुत्र स्व0 चन्द्रदेव साह निवासी एम.जी.आर. बस्ती, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 21 वर्ष एवं (2) पिंटू उर्फ ननकी पुत्र इन्द्रेव साह निवासी एम.जी.आर. बस्ती, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 23 वर्ष* को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. अजय कुमार पुत्र स्व0 चन्द्रदेव साह निवासी एम.जी.आर. बस्ती, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
2. पिंटू उर्फ ननकी पुत्र इन्द्रेव साह निवासी एम.जी.आर. बस्ती, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
*बरामदगी का विवरण-*
• ₹7,20,000/- नगद
• एक अदद पासबुक
• एक अदद पैन कार्ड
• एक अदद यामाहा मोटरसाइकिल (वाहन संख्या-BE04AP7121) *(चोरी की धनराशि से खरीदी गई)*
• एक अदद लोहे की रॉड (रम्मा)
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री सत्येन्द्र कुमार राय, थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 रंजीत कुमार थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 मान सिंह यादव थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
4. हे0का0 दिनेश कुमार भारती थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
5. हे0का0 मुनीष कुमार थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
6. का0 अमृत लाल थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।














Leave a Reply