CM हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायत का त्वरित निराकरण,कलेक्टर के आदेश पर खनिज विभाग की बड़ी कार्यवाही…
मरवाही में अवैध भंडारण स्थल को किया सील,रेत के 02 ट्रैक्टर वाहन ज़ब्त।

सूरज यादव,गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।कलेक्टर विजय दयाराम के. के आदेशानुसार जिले में खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। विभाग द्वारा बताया गया कि जिले में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन, भंडारण पर सीएम हेल्पलाइन में मरवाही के सिवनी चौक में रेत के अवैध भंडारण के संबंध में शिकायत प्राप्त हुआ था जिस पर विभाग द्वारा संबंधित भंडारणकर्ता को 15.07.2026 को वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु नोटिस जारी किया गया था। अवैध भंडारणकर्ता द्वारा निर्धारित समयावधि में जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया जिससे अवैध भंडारण स्थल को छत्तीसगढ़ खनिज (खनन ,परिवहन तथा भंडारण) नियम 2009 के तहत मौके पर ही सील बंद की कार्यवाही किया गया है। इसी प्रकार मरवाही में 01 ट्रैक्टर वाहन को अवैध रेत परिवहन करते पाए जाने पर ज़ब्त कर मरवाही थाने में सुरक्षित रखा गया है। ठीक इसी प्रकार से पिपरिया से अवैध रेत परिवहन के संबंध में सीएम हेल्पलाइन में शिकायत प्राप्त हुआ था जिस पर विभाग द्वारा 01 ट्रैक्टर वाहन को ज़ब्त किया गया है।

सभी वाहनों के विरुद्ध खान और खनिज (विकास और विनियमन)अधिनियम 1957 की धारा 21(1),(5) एवं 23 (क) के तहत कार्यवाही किया जाकर अवैध भंडारणकर्ता ,एवं परिवहनकर्ता से निर्धारित खनिज मद में अर्थदण्ड की राशि जमा कराए जाने उपरांत ही प्रकरण का निराकरण किया जाएगा। कलेक्टर महोदय के द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि जिले में सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों का गुणवत्ता पूर्वक निराकरण किया जाए।

कार्यवाही में ये रहे शामिल आदित्य मानकर (सहायक खनिज अधिकारी),सुजीत कवर (खनि.निरीक्षक) शिवकुमार लहरे, सतीश साहू साहिब गनी सैनिक शामिल रहे।जिले में इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
















Leave a Reply