* थाना दुद्धी पुलिस द्वारा डीपी एक्ट से संबंधित एक नफर वारंटी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार*
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

सोनभद्र । पुलिस अधीक्षक सोनभद्र * अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल* एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी * विनय प्रभाकर साहनी* के कुशल पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक दुद्धी के नेतृत्व में थाना दुद्धी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
थाना दुद्धी पुलिस द्वारा *मु0नं0-2786/2023, धारा 323, 504, 506, 498ए भा.दं.वि. एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम* से संबंधित वारंटी अभियुक्त शिवप्रसाद को उसके घर से गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए आज दिनांक 20.07.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
शिवप्रसाद पुत्र राघव
निवासी – नवजीवन, थाना विन्ध्यनगर, जिला सिंगरौली, मध्य प्रदेश।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 मनोज कुमार सिंह थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।
2. हे0का0 राजेश कुमार सिंह थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।
3. म0रि0का0 सुमन सरोज थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।
*सोनभद्र पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सतत जारी है।*














Leave a Reply