Advertisement

वाराणसी – ब्लॉक चोलापुर के खंड शिक्षा अधिकारी नागेंद्र सरोज की अध्यक्षता मे शैक्षणिक नामांकन और जन-जागरूकता अभियान  के अंतर्गत निकली जन जागरूकता रैली बीडीओ व बीईओ  नागेंद्र सरोज चोलापुर के नेतृत्व मे शिक्षकों व बच्चों ने निकाली विशाल रैली

अंकुर कुमार पांडेय

रिपोर्ट सत्यार्थ न्यूज

वाराणसी

वाराणसी – ब्लॉक चोलापुर के खंड शिक्षा अधिकारी नागेंद्र सरोज की अध्यक्षता मे शैक्षणिक नामांकन और जन-जागरूकता अभियान  के अंतर्गत निकली जन जागरूकता रैली बीडीओ व बीईओ  नागेंद्र सरोज चोलापुर के नेतृत्व मे शिक्षकों व बच्चों ने निकाली विशाल रैली

  वाराणसी – चोलापुर खंड शिक्षा अधिकारी नागेंद्र सरोज ने सर्वाधिक नामांकन करने वाले विद्यालय हुए सम्मानित विद्यालयों में अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने हेतु स्कूल चलो अभियान का द्वितीय चरण इस समय गतिमान है। स्कूल चलो अभियान द्वितीय चरण के अंतर्गत जन-जन को जागरूक करने तथा जो भी बच्चे किन्हीं भी कारणों से अभी नामांकन से वंचित है उन सभी को विद्यालय में नामांकित करने हेतु खंड विकास अधिकारी चोलापुर शिवनारायण सिंह तथा खंड शिक्षा अधिकारी चोलापुर नागेंद्र सरोज के नेतृत्व में कंपोजिट विद्यालय चोलापुर से भव्य एवं विशाल रैली निकाली गई। बच्चों ने हाथों में तख्तियां व पोस्टर लेकर लोगों को नामांकन के लिए जागरूक किया तथा खूब नारे लगाए। कंपोजिट विद्यालय चोलापुर से प्रारंभ होकर रैली आसपास के क्षेत्र में भ्रमण करने के उपरांत पुनः कंपोजिट विद्यालय चोलापुर आकर समाप्त हुई।

इसके पश्चात स्कूल चलो अभियान के प्रथम चरण मे सर्वाधिक नामांकन करने वाले 10 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को खंड शिक्षा अधिकारी चोलापुर के द्वारा अंग वस्त्रम व माल्यार्पण कर
सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी चोलापुर नागेंद्र सरोज ने सभी शिक्षकों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया तथा जो भी विद्यालय किन्ही कारणवश अभी अपना नामांकन टारगेट पूर्ण नहीं कर पाए हैं उन सभी से उन्होंने अनुरोध किया कि अपने गांव व अपने सेवित क्षेत्र के घर-घर जाकर के सभी अभिभावकों से संपर्क करके बृहद नामांकन अभियान चलाया जाए तथा जो भी बच्चे नामांकन हेतु उपलब्ध है उन सभी का शत प्रतिशत नामांकन पूर्ण कर लिया जाए। प्राथमिक शिक्षक संघ चोलापुर के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारी चोलापुर को आश्वस्त करते हुए कहा कि हमारे शिक्षक लगातार प्रयासरत हैं तथा चोलापुर ब्लाक किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं रहेगा। सभी लोग मिलकर अधिक से अधिक नामांकन करने का प्रयास करेंगे।
सम्मानित होने वाले विद्यालयों में उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर कंपोजिट विद्यालय चोलापुर कंपोजिट विद्यालय बरथरा खुर्द उच्च प्राथमिक विद्यालय तिवारीपुर प्राथमिक विद्यालय अजगरा प्राथमिक विद्यालय लटौनी उच्च प्राथमिक विद्यालय धौरहरा प्राथमिक विद्यालय धरसौना प्राथमिक विद्यालय दानगंज प्रथम आदि के प्रधानाध्यापक प्रमुख रहे।

इस अवसर पर एआरपी पुनीत कुमार सिंह अरविंद कुमार दीक्षित अरुण कुमार पांडे सुनील कुमार यादव सुजीत गुप्ता पूर्व एआरपी भारतीश मिश्रा नोडल शिक्षक संकुल बसंत यादव पवन कुमार सिंह राजेश रोशन दुर्गेश प्रसाद शिक्षक संकुल ज्योति प्रकाश गुलाब प्रसाद राजेश यादव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन रमेश यादव तथा धन्यवाद ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी चोलापुर नागेंद्र सरोज ने किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!